मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में बालू व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, दो हिरासत में

On: Thursday, May 1, 2025 12:57 PM

गया के बोधि बिगहा थाना क्षेत्र के काचर पंचायत अंतर्गत दुबाढ़ जंगल में गुरुवार को बालू व्यवसाय से जुड़े एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान हरिहरगंज थाना क्षेत्र के भंवर खड़गपुर गांव निवासी रामराज यादव के रूप में की गई है।

सूचना मिलते ही बोधि बिगहा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

घटनास्थल से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन, एक ट्रैक्टर और कुछ नकदी भी बरामद की है। हत्या को गंभीरता से लेते हुए नगर पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, इमामगंज के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया है।

विशेष टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान के साथ-साथ आसूचना संकलन का कार्य भी किया जा रहा है। घटनास्थल पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) और तकनीकी टीम को साक्ष्य संकलन के लिए भेजा गया है।

इस बीच पुलिस ने पूछताछ के लिए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। बोधि बिगहा थाना में इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
मैट्रिक की सफलता का जश्न मातम में बदला: फतेहपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने तीन छात्रों को रौंदा, 2 की मौत | फल्गु नदी की बदहाली पर आक्रोश: वैष्णव युवा ब्रिगेड ने प्रशासन को घेरा, कोर्ट जाने की दी चेतावनी | बापू टावर में ‘मगही महोत्सव’ का भव्य समापन: विरासत और कला के संगम ने जीता अतिथियों का दिल | फतेहपुर: पायनियर पब्लिक स्कूल के 5वें वार्षिकोत्सव में नन्हे सितारों ने बिखेरी चमक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता सबका दिल | IIM बोधगया में हिंदी कार्यशाला का शानदार आयोजन: राजभाषा के गौरव को और सशक्त करने का संकल्प | मगही महोत्सव 2026: पटना के बापू टावर में सजेगी मगध की सांस्कृतिक विरासत, 50 से अधिक लघु फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग | बेलागंज सड़क हादसा: बेल्हाड़ी और शंकरपुर गांव में स्थिति तनावपूर्ण, भारी पुलिस बल तैनात | टेउसा बाजार में छठ पर्व पर विशाल भंडारा, युवाओं ने दिखाई सेवा और एकता की मिसाल | भारतीय रेलवे में सुधार: अश्विनी वैष्णव ने किए 5 बड़े ऐलान, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत | विश्व टीबी दिवस गया: जेपीएन अस्पताल से जागरूकता रैली रवाना, 10 हजार से अधिक मरीजों का हुआ सफल इलाज |