मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में बालू व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, दो हिरासत में

On: Thursday, May 1, 2025 12:57 PM

गया के बोधि बिगहा थाना क्षेत्र के काचर पंचायत अंतर्गत दुबाढ़ जंगल में गुरुवार को बालू व्यवसाय से जुड़े एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान हरिहरगंज थाना क्षेत्र के भंवर खड़गपुर गांव निवासी रामराज यादव के रूप में की गई है।

सूचना मिलते ही बोधि बिगहा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

घटनास्थल से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन, एक ट्रैक्टर और कुछ नकदी भी बरामद की है। हत्या को गंभीरता से लेते हुए नगर पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, इमामगंज के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया है।

विशेष टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान के साथ-साथ आसूचना संकलन का कार्य भी किया जा रहा है। घटनास्थल पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) और तकनीकी टीम को साक्ष्य संकलन के लिए भेजा गया है।

इस बीच पुलिस ने पूछताछ के लिए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। बोधि बिगहा थाना में इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
रूपसपुर में 29 साल से गूँज रहे माँ दुर्गा के जयकारे: महानवमी पर विधि-विधान से हुआ हवन | गया जंक्शन पर DRM उदय सिंह मीना का औचक निरीक्षण, पर्व-त्योहारों में बढ़ती भीड़ को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश | गया के अतरी में 9 वर्षीय सन्नी कुमार लापता, टेउसा बाजार से रविवार शाम हुआ गायब; CCTV खंगाल रही पुलिस | केसपा में मां तारा महोत्सव का भव्य आयोजन, मंत्री संतोष कुमार सुमन और डॉ. अनिल कुमार ने किया उद्घाटन | उत्तर कोयल नहर से खेतों तक पानी की मांग को लेकर किसानों का हल्ला बोल, कोंच में आंदोलन तेज करने का लिया संकल्प | गया रेलवे स्टेशन पर यात्री का मोबाइल चोरी कर भागने की फिराक में था युवक, RPF ने रंगेहाथ पकड़ा | चलती ट्रेन में छूटा 15 हजार का मोबाइल, गया RPF ने ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत तत्परता दिखाते हुए यात्री को किया सुपुर्द | गया में मातृशक्ति का वंदन: प्रगति केंद्र में भव्य कन्या पूजन, बच्चियों को शिक्षा और संस्कार की मिली अनोखी सौगात | टेउसा बाजार में पहली बार विराजमान हुईं मां काली, केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर बना भव्य पंडाल बना आकर्षण का केंद्र | बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव: विकास के दावों के बीच कुर्सियां रहीं खाली, पूर्व लोकायुक्त ने जताई कड़ी नाराजगी |