मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

सीआरपीएफ जवान प्रवीण शर्मा की हत्या मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, आरोपित के गांव में तैनात किया गया पुलिस बल

On: Wednesday, March 12, 2025 2:39 AM

टिकारी संवाददाता । गया जिले के पूरा गांव निवासी सीआरपीएफ जवान प्रवीण शर्मा हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। नामजद आरोपित अखिलेश यादव के पुत्र प्रमोद कुमार और लालू यादव के पुत्र विकास कुमार को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं, अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है।

गंभीर रूप से घायल जवान ने अस्पताल में तोड़ा दम

35 वर्षीय प्रवीण शर्मा, जो छुट्टी पर अपने गांव आए थे, शुक्रवार रात महमन्ना गांव के समीप अज्ञात बदमाशों के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके सिर पर गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद उन्हें मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिनों तक चले इलाज के बाद रविवार को उनकी मौत हो गई थी।

हत्या की धारा जोड़कर पुलिस ने तेज की जांच

टिकारी थाना में दर्ज कांड संख्या 121/25 में पहले से शिकायत दर्ज थी, लेकिन जवान की मौत के बाद पुलिस ने हत्या की धारा जोड़ दी। इसके बाद एसआई कन्हैया कुमार के नेतृत्व में ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू हुई। पुलिस ने गांव से कई संदिग्धों को हिरासत में लिया और दो आरोपितों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

गांव में पुलिस बल तैनात, एसआईटी कर रही जांच

घटना को देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन ने महमन्ना गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है ताकि किसी भी संभावित हिंसा या तनाव को रोका जा सके। वहीं, जिला पुलिस कप्तान के निर्देश पर एडिशनल एसपी के नेतृत्व में गठित एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पिता ने लगाई डांट तो घर छोड़कर निकल पड़ा 15 साल का किशोर, गया स्टेशन पर RPF ने बचाया | गया के कोईरी बिगहा में शराब छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर पथराव, एसआई समेत पांच पुलिसकर्मी घायल; वाहन में तोड़फोड़ | दशहरा एवं नवरात्र को लेकर अलर्ट मोड में रेलवे, गया स्टेशन से फल्गु नदी तक RPF का सघन फ्लैग मार्च | गया के फतेहपुर में खुलेगी विशाल प्राइवेट ITI बोधगया की नई शाखा, फरवरी में होगा भव्य उद्घाटन; ग्रामीण युवाओं को मिलेगा तकनीकी शिक्षा का अवसर | चार माह से फरार प्रेमी जोड़ों पर पुलिस का शिकंजा, आंती से दो युवक और दो किशोरियां हिरासत में | CUSB दीक्षांत समारोह 2026: राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने कहा- गुरु-शिष्य का रिश्ता भारतीय परंपरा की आत्मा, 1662 विद्यार्थियों को मिली डिग्री | गुरारू में रहस्यमयी बीमारी का कहर, दो बच्चों की मौत; तीन साल के मासूम की जिंदगी पर मंडराया खतरा | बेलागंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई: चोरी की बाइक के साथ रंगेहाथ पकड़ा गया युवक, भेजा गया जेल | मगध का गौरव: बेलागंज के लाल डॉ. अजय कुमार दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में शामिल, इलाके में जश्न का माहौल | नवरात्र पर मां दुर्गा की भक्ति में डूबा कोंच, जगह-जगह निकली कलश यात्रा |