मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

कोंच में युवक से मारपीट के बाद जबरन जहर पिलाने का सनसनीखेज मामला, जांच में जुटी पुलिस

On: Wednesday, March 5, 2025 3:51 PM

रिपोर्ट: महताब अंसारी ,कोंच

कोंच। थाना क्षेत्र के रूपसपुर गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां तीन अज्ञात व्यक्तियों पर एक युवक के साथ मारपीट करने और जबरन जहर पिलाने का आरोप लगा है। घटना के बाद पीड़ित को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत परसावां के रूपसपुर निवासी कृष्णा प्रसाद ने थाना में दर्ज शिकायत में बताया कि मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे उनके पुत्र पीयूष कुमार उर्फ टप्पू पर हमला हुआ। तीन अज्ञात व्यक्ति पल्सर बाइक से उनके मुर्गा फार्म पर पहुंचे और दरवाजा खुलवाकर अंदर घुसे। उन्होंने पीयूष से मुर्गा मांगा, लेकिन पीयूष ने इनकार कर दिया, क्योंकि उस समय फार्म में मुर्गा उपलब्ध नहीं था।

इसी बात पर आक्रोशित होकर तीनों व्यक्तियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और पीयूष के साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि इसके बाद गेट के पास दीवार से सटाकर उन्होंने जबरन उसके मुंह में जहरीला पदार्थ डाल दिया। पीड़ित किसी तरह भागकर घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर बाद जहर के प्रभाव से उसकी हालत बिगड़ने लगी और वह बेहोश होकर गिर पड़ा।

स्थानीय लोगों की मदद से परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बुधवार दोपहर घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपियों की मंशा क्या थी। प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि हमलावरों की पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ करने में जुटी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया का भ्रष्ट थानेदार सस्पेंड: 4.5 लाख लेकर छोड़े थे 9 ओवरलोड ट्रक, आधी रात के ‘काले खेल’ का ऑडियो वायरल | बेलागंज के प्रसिद्ध बाबा कोटेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे एमपी के उप लोकायुक्त, सपरिवार किया जलाभिषेक | आईआईएम बोधगया में AI प्रशिक्षण का बड़ा कदम, Tiger Analytics के साथ हुआ MoU; 100 विद्यार्थियों और 20 संकाय सदस्यों ने लिया प्रशिक्षण | नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, SC/ST एक्ट में भी कार्रवाई; न्यायिक हिरासत में भेजा | चावल की बोरियों में छिपा था ‘मयखाना’, गया पुलिस ने पकड़ा शराब लदा ट्रक, दो तस्कर गिरफ्तार | छुट्टी लेकर घर लौट रहे ASI की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, एक महीने पहले हुआ था प्रमोशन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ | गया-पटना हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से डायल 112 के ASI की मौत | गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देसी कट्टा के साथ मां-बेटे गिरफ्तार, पड़ोसियों को हथियार का भय दिखाने का आरोप | गंडक की उफनती लहरों के बीच वायुसेना का ‘ऑपरेशन राहत’, सारण के बाढ़ पीड़ितों तक ऐसे पहुंची मदद | कौन जीतेगा 50 लाख का ईनाम? आज शाम 7:30 बजे साधना टीवी पर होने जा रहा है भारत का सबसे बड़ा आध्यात्मिक शास्त्रार्थ |