मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टोला सेवक भर्ती विवाद में युवक की हत्या मामले में पुलिस ने वांछित नक्सली को किया गिरफ्तार

On: Sunday, June 1, 2025 5:46 PM

रिपोर्ट: दिवाकर मिश्रा , डुमरिया संवाददाता

गया। छकरबंधा थाना क्षेत्र के कचनार गांव में टोला सेवक की नियुक्ति को लेकर हुए विवाद ने जानलेवा रूप ले लिया था। 24 अप्रैल की रात गोली मारकर युवक की हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज हत्या कांड में वांछित नक्सली राकेश कुमार उर्फ राकेश सिंह भोक्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के वक्त उसके पास से एक देसी रायफल भी बरामद हुई है।

मामले की पुष्टि करते हुए इमामगंज एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि इस हत्याकांड को लेकर कांड संख्या 06/25 दर्ज की गई थी, जिसमें BNS की धारा 103(1)/61(2)/3(5) और 27 आर्म्स एक्ट की धाराएं लगाई गई थीं।

पुलिस को इस केस में बड़ी सफलता तब मिली जब एसएसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने लगातार छापेमारी करते हुए मुख्य आरोपी को पकड़ लिया। इस टीम में छकरबंधा थाना, STF और नगर पुलिस की संयुक्त भागीदारी रही।

भर्ती के विवाद में मिला मर्डर का सुराग

जानकारी के अनुसार, कचनार गांव के स्कूल में टोला सेवक की नियुक्ति होनी थी। गांव की दो महिलाओं ने आवेदन किया था, जिनमें से एक सत्येंद्र सिंह भोक्ता की भाभी थीं। बताया गया कि वह फर्स्ट डिवीजन पास थीं और चयन में उनकी दावेदारी मजबूत थी। इसी को लेकर दूसरा पक्ष नाराज था और सत्येंद्र सिंह पर आवेदन वापस लेने का दबाव बना रहा था। परिजन ने पुलिस को बताया कि सत्येंद्र को 15 दिन पहले जान से मारने की धमकी दी गई थी, और ठीक 15 दिन बाद उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

कुख्यात नक्सली का भाई है गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार राकेश सिंह भोक्ता का नक्सली संगठन से जुड़ाव रहा है। सबसे खास बात यह कि वह कुख्यात फरार नक्सली अखिलेश सिंह भोक्ता का सगा भाई है। पुलिस का कहना है कि बरामद रायफल के मामले में अलग से केस दर्ज किया जा रहा है।

इससे पहले इस हत्या में शामिल दो अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
मैट्रिक की सफलता का जश्न मातम में बदला: फतेहपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने तीन छात्रों को रौंदा, 2 की मौत | फल्गु नदी की बदहाली पर आक्रोश: वैष्णव युवा ब्रिगेड ने प्रशासन को घेरा, कोर्ट जाने की दी चेतावनी | बापू टावर में ‘मगही महोत्सव’ का भव्य समापन: विरासत और कला के संगम ने जीता अतिथियों का दिल | फतेहपुर: पायनियर पब्लिक स्कूल के 5वें वार्षिकोत्सव में नन्हे सितारों ने बिखेरी चमक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता सबका दिल | IIM बोधगया में हिंदी कार्यशाला का शानदार आयोजन: राजभाषा के गौरव को और सशक्त करने का संकल्प | मगही महोत्सव 2026: पटना के बापू टावर में सजेगी मगध की सांस्कृतिक विरासत, 50 से अधिक लघु फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग | बेलागंज सड़क हादसा: बेल्हाड़ी और शंकरपुर गांव में स्थिति तनावपूर्ण, भारी पुलिस बल तैनात | टेउसा बाजार में छठ पर्व पर विशाल भंडारा, युवाओं ने दिखाई सेवा और एकता की मिसाल | भारतीय रेलवे में सुधार: अश्विनी वैष्णव ने किए 5 बड़े ऐलान, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत | विश्व टीबी दिवस गया: जेपीएन अस्पताल से जागरूकता रैली रवाना, 10 हजार से अधिक मरीजों का हुआ सफल इलाज |