मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

पितृपक्ष मेला: गया नगर निगम ने शुरू किया ‘स्वच्छ गया, स्वच्छ पितृपक्ष’ अभियान

On: Monday, September 16, 2024 2:41 PM

देवब्रत मंडल

पितृपक्ष मेला 2024 17 सितंबर से शुरू हो रहा है। इसको लेकर गया नगर निगम स्वच्छ गया, स्वच्छ पितृपक्ष अभियान की शुरुआत की है। जिसके तहत नगर निगम की प्राथमिकता होगी की पूरी तरह से पितृपक्ष मेला में साफ सफाई, रोशनी की व्यवस्था के साथ सड़क एवं नाले की सफाई सुचारू रूप से क्रियान्वित हो। नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत पूरे शहर को 05 जोन और 61 सेक्टर में बांटा गया है। जिससे पूरे कार्यों की सुचारू रूप से मॉनिटरिंग की जा सकेगी। 602 स्वच्छता कर्मी तीनों पाली में कोर जोन एवं सेक्टर में कार्यरत रहेंगे। साथ हीं अन्य सेक्टर में 800 स्वच्छता कर्मी कार्यरत रहेंगे।

चेंजिंग रूम

नगर आयुक्त ने बताया पूरे मेले क्षेत्र में 86 शौचालय, 43 चेंजिंग रूम , 17 महिला स्नानागार, 09 पुरुष स्नानागार, 29 यूरिनल की व्यवस्था की गई है। देवघाट एवं अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कुल 60 शौचालय, चेंजिंग रूम की सुविधा निगम द्वारा की गई है। साथ ही निरंतर इन सभी शौचालयों की साफ सफाई डेडीकेटेड टीम द्वारा की जाएगी। पानी की व्यवस्था को लेकर तीन वाटर एटीएम एवं 18 स्थाई पियाऊ, 16 अस्थाई पनशाला की भी व्यवस्था नगर निगम द्वारा की गई है।

सड़क मरम्मती एवं सड़क एवं नाले की साफ सफाई के लिए डेडीकेटेड अभियंताओं की टीम को प्रतिनियुक्त किया गया है। जो फील्ड विजिट के दौरान इन सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से धरातल पर मॉनिटरिंग करेंगे। सहायक अभियंता एवं उप नगर आयुक्त स्तर के पदाधिकारियों को सतत निगरानी की जवाबदेही दी गई है। उन्होंने बताया अबतक 46 से भी अधिक नाली एवं सड़क की मरम्मती की जा चुकी है।

देवघाट से हनुमान मंदिर होते हुए देवघाट जाने वाला पैदल मार्ग(बाईपास पुल के नीचे)

रात में लाइटिंग की व्यवस्था को लेकर अभियंताओं की टीम को भी प्रतिनियुक्त किया गया है। कुल 4597 स्ट्रीट लाइट्स पूरे मेले क्षेत्र में कारगर की जा चुकी है। साथ हीं, 17 हाई मास्ट लाइट एवं 34 मिनी हाई मास्ट लाइट की भी व्यवस्था मेला क्षेत्र में किया गया है। यात्रियों एवं पुलिस के आवासन स्थल की भी कुल 48 स्थानों की साफ सफाई की व्यवस्था निगम के टीम के द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा स्वच्छता ही सेवा एवं स्वच्छ गया स्वच्छ पितृपक्ष अभियान के अंतर्गत निरंतर कई कार्यक्रम जैसे श्रम दान, जागरूकता अभियान, स्वच्छता शिविर, घाटों की सफाई अभियान, कचड़ों वाला ब्लैक स्पॉट्स का सफाई अभियान जैसे कार्यक्रम नगर निगम द्वारा 2 अक्टूबर तक निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में खौफनाक सड़क हादसा: पलटी स्कॉर्पियो पर गिरा बिजली का तार, फिर जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं | गया लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: आंखों में मिर्च झोंक दागी थीं गोलियां, मास्टरमाइंड कोई और नहीं… अपना ही ड्राइवर निकला; 3 गिरफ्तार | दीपावली-छठ पर रेलवे की सौगात: गया समेत बिहार के 5 शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा टाइम-टेबल | पोक्सो एक्ट के मामले में चाकंद पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपी कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल | अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, टनकुप्पा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव | गया में नया साइबर फ्रॉड: पुलिस अधिकारी बनकर कॉल कर रहे ठग, एससीआरबी पोर्टल की एफआईआर से निकाल रहे डेटा | फतेहपुर में आहर से विवाहिता का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर चोट के निशान; हत्या की आशंका से उठे सवाल | गया रेलवे स्टेशन पर चलती जनशताब्दी से चढ़ने की कोशिश बनी जानलेवा, ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसकर 61 वर्षीय यात्री की मौत | गया के गुरारू स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस से गिरकर असिस्टेंट मैनेजर की मौत, 5 महीने पहले ही हुई थी शादी | गया में AI से मस्जिद उड़ाने का वीडियो बनाने और उन्माद फैलाने की कोशिश में आरोपी गिरफ्तार |