मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बेलागंज में ओवैसी की हुंकार: एनडीए-महागठबंधन पर साधा निशाना, वोट की ताकत पर दिया जोर

On: Tuesday, October 7, 2025 4:24 PM

गया। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को गया के चाकंद उच्च विद्यालय मैदान में एक विशाल चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और महागठबंधन के नेताओं पर जमकर हमला बोला, साथ ही बिहार की जनता से अपने वोट की ताकत का सही इस्तेमाल करने की अपील की।

ओवैसी ने कहा कि पिछले छह दशकों से राजनीतिक दल गरीबों और वंचितों का शोषण करते आए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा, “यह विधानसभा चुनाव केवल वोट का हिसाब-किताब नहीं है, बल्कि यह हमारी इज्जत, बराबरी का अधिकार और हमारे बच्चों के भविष्य का सवाल है।” उन्होंने मतदाताओं से आह्वान किया कि वे केवल सरकार चुनने तक सीमित न रहें, बल्कि अपने सियासी घर की दीवारों को भी मजबूत करें।

उन्होंने बिहार में व्याप्त सामाजिक-आर्थिक समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए कहा, “पिछले 60 सालों में हम सिर्फ वोट डालते रहे, लेकिन न बदलाव आया, न सुविधाएं मिलीं। नौजवानों का पलायन नहीं रुका और बेटियों को शिक्षा के अवसर नहीं मिले।” ओवैसी ने सत्तारूढ़ एनडीए पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार के खिलाफ नारे देते हैं, लेकिन बिहार में उनके सहयोगी नीतीश कुमार की सरकार गरीबों का शोषण कर रही है।

एआईएमआईएम प्रमुख ने दावा किया कि अगर उनकी पार्टी विधानसभा में पहुंचती है, तो यह सारा सिस्टम बदल देगी। उन्होंने केंद्र सरकार पर मस्जिदों और वक्फ संपत्तियों को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए कहा, “केंद्र सरकार ऐसे कानून बना रही है, जो समाज में विभाजन पैदा करते हैं। किसी भी मजहब को निशाना बनाकर कानून बनाना गलत है। हर धर्म का सम्मान होना चाहिए।”

युवाओं को संबोधित करते हुए ओवैसी ने जोश भरे अंदाज में कहा, “वोट डालो, अपनी जिम्मेदारी खुद उठाओ और अपने सियासी घर को मजबूत करो। यह एक महीने की लड़ाई नहीं, बल्कि पीढ़ी दर पीढ़ी चलने वाली जंग है।” सभा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, जिन्होंने ओवैसी के भाषण को उत्साह के साथ सुना। इस सभा के जरिए ओवैसी ने बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में अपनी पार्टी की स्थिति को मजबूत करने की कोशिश की, साथ ही मतदाताओं को सामाजिक और राजनीतिक जागरूकता के लिए प्रेरित किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |