मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

लाइसेंस मिलने पर ही पूजा पंडाल और प्रतिमा की करें स्थापना, नही तो होगी कार्यवाई

On: Monday, September 22, 2025 2:03 PM

टिकारी संवाददाता: टिकारी थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक हुई। दुर्गापूजा व दशहरा मेला आयोजन को सफल सम्पन्न कराने को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे एसएचओ चंद्रशेखर कुमार ने कहा कि बिना लाइसेंस के पंडाल निर्माण व प्रतिमा स्थापित करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने तय अवधि के भीतर मूर्ति विसर्जन करने और डीजे का उपयोग नही करने की बात कही। बैठक में मौजूद सदस्यों ने बेलहड़िया में पुलिस बल तैनात करने की मांग की। साथ ही नवमी एवं दशमी को बाजार क्षेत्र में वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग की।

एसएचओ कुमार ने कहा कि किसी भी हाल में उपद्रव को बर्दाश्त नही किया जाएगा। साथ ही साथ उपद्रव करने की स्थिति में सम्बंधित कमेटी के सदस्यों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। श्री कुमार ने कमेटी के सदस्यों का परिचय पत्र सत्यापन के बाद ही जारी करवाने का निर्देश दिया। बैठक में गणेश प्रसाद, भोला वैध, अरशद आलम, प्रभु रजक, जीतनी देवी, गुड्डू कुमार, रणजीत कुमार, अक्षय चौधरी, रितेश कुमार सहित कई लोग शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |