मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

एसएन सिन्हा कॉलेज में बीए सत्र 2025-29 के लिए 1728 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शुरू

On: Monday, April 21, 2025 4:28 PM

आवेदन 24 अप्रैल से 2 मई तक, इच्छुक छात्र जल्द करें आवेदन

टिकारी संवाददाता। मगध विश्वविद्यालय, बोधगया द्वारा सत्र 2025-29 के लिए बीए, बीएससी एवं बीकॉम पाठ्यक्रमों में नामांकन को लेकर जारी दिशा-निर्देशों के आलोक में एसएन सिन्हा कॉलेज, टिकारी ने भी नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. उदय पासवान द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इच्छुक छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.magadhuniversity.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कॉलेज में बीए और बीएससी (CBCS प्रणाली) के अंतर्गत कुल 1728 सीटों पर नामांकन लिया जाएगा। इनमें कला संकाय के लिए 960 और विज्ञान संकाय के लिए 768 सीटें निर्धारित की गई हैं। प्रत्येक विषय और संकाय के अनुसार सीटें आवंटित की गई हैं, जिन पर योग्य अभ्यर्थी नामांकन ले सकते हैं।

नामांकन प्रभारी प्रो. रत्नेश कुमार ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया 24 अप्रैल से प्रारंभ हो चुकी है, जो 2 मई तक चलेगी। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को संबंधित प्रमाण-पत्र आवेदन के साथ अनिवार्य रूप से अपलोड करना होगा।

कॉलेज प्रशासन ने सभी इच्छुक विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है, ताकि अंतिम तिथि के नजदीक होने वाली संभावित तकनीकी दिक्कतों से बचा जा सके।

महत्वपूर्ण तिथियां:

  • आवेदन प्रारंभ: 24 अप्रैल 2025
  • अंतिम तिथि: 2 मई 2025

वेबसाइट: www.magadhuniversity.ac.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
भारतीय रेलवे में सुधार: अश्विनी वैष्णव ने किए 5 बड़े ऐलान, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत | विश्व टीबी दिवस गया: जेपीएन अस्पताल से जागरूकता रैली रवाना, 10 हजार से अधिक मरीजों का हुआ सफल इलाज | BREAKING: गया के गुरपा में बड़ा हादसा, 11KV तार की चपेट में आने से 6 भैंसों की मौत; किसानों पर टूटा दुखों का पहाड़ | गया में तेज रफ्तार का कहर: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR, फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश तेज | रेलकर्मियों की बड़ी जीत, रनिंग स्टाफ के किलोमीटर भत्ते में 25 प्रतिशत की वृद्धि सुनिश्चित | डीडीयू मंडल का कमाल: कबाड़ बेचकर रेलवे ने की ₹80 करोड़ की बंपर कमाई, ‘वेस्ट टू वेल्थ’ के लक्ष्य को किया हासिल | मुख्यमंत्री की ‘समृद्धि यात्रा’ कल, यातायात व्यवस्था को लेकर रूट चार्ट जारी; कई रास्ते रहेंगे बंद | शहीद रंजीत यादव अमर रहे! संडेश्वर के वीर सपूत की याद में भावुक हुआ फतेहपुर, चौक और प्रवेश द्वार के नामकरण का प्रस्ताव पारित | नालंदा में सेवा की ऐसी मिसाल जिसे देख दुनिया रह गई हैरान! जर्जर झोपड़ी की जगह खड़ा हो गया ‘सुदामा का महल’, बेबस मां की आंखों में छलके सुख के आंसू | गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म और फर्जीवाड़े का आरोपी मानवेंद्र कृष्ण भारत गिरफ्तार |