मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

नवपदस्थापित बीडीओ ने किया पदभार ग्रहण, विकास का दिया भरोसा

On: Saturday, March 1, 2025 2:03 AM

टिकारी संवाददाता: टिकारी प्रखण्ड के नवपदस्थापित बीडीओ योगेंद्र पासवान ने शुक्रवार को अपना पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान बीडीओ नीरज आनंद ने कर्यालय कक्ष में पासवान को अपना पदभार व प्रभार सौंपा। पदभार ग्रहण करने के बाद निवर्तमान बीडीओ ने नवपदस्थापित बीडीओ को कार्यालय कक्ष और विभागों का निरीक्षण एवं सभी अधीनस्थ कर्मियों से परिचय कराया। वर्तमान बीडीओ पासवान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रखण्ड क्षेत्र में सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र लाभुकों तक शत प्रतिशत पहुंचाना व आमजनों के लिए कार्य को सुलभ बनाना हमारी प्राथमिकता रहेगी। इंदिरा आवास योजना, सरकार द्वारा संचालित विकास योजना, पंचायत समिति के कार्य एवं उनकी योजनाओं, पंचायत सरकार भवन में पंचायत कार्यालय का संचालन सभी कार्य भी प्राथमिकता की सूची में शामिल रहेगी। किसी कार्य के लिए जरूरतमंद को कार्यालय का चक्कर नही काटना पड़े इसकी पुख्ता व्यवस्था की जाएगी। पदभार ग्रहण के दौरान बीपीआरओ सौरभ कुमार, पंसस रंजय सिंह, साधु प्रसाद सहित सभी कार्यालय कर्मी मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बेलागंज में SIR के विरोध में महागठबंधन का आक्रोश मार्च, PM मोदी-गृह मंत्री अमित शाह और CEC के पुतले फूंके | 40 घंटे से ज्यादा चलने वाली ट्रेनों में सफाई पर रेलवे सख्त, हर 2 घंटे में उठेगा कचरा; यात्रियों की शिकायतों पर भी होगी नजर | बोधगया में INDIA गठबंधन का आक्रोश मार्च, कुमार सर्वजीत ने चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल; PM मोदी, अमित शाह और CEC ज्ञानेश कुमार के पुतले फूंके | SIR के विरोध में कोंच में राजद का प्रदर्शन, PM मोदी-गृह मंत्री शाह और CEC का पुतला फूंका; मतदाता अधिकारों की रक्षा की मांग | पूजा और त्योहारों पर रेलवे का बड़ा तोहफा: बिहार से पुणे, मुंबई, अहमदाबाद, अजमेर-जोधपुर समेत कई शहरों के लिए 12 स्पेशल ट्रेनें | गया का भ्रष्ट थानेदार सस्पेंड: 4.5 लाख लेकर छोड़े थे 9 ओवरलोड ट्रक, आधी रात के ‘काले खेल’ का ऑडियो वायरल | बेलागंज के प्रसिद्ध बाबा कोटेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे एमपी के उप लोकायुक्त, सपरिवार किया जलाभिषेक | आईआईएम बोधगया में AI प्रशिक्षण का बड़ा कदम, Tiger Analytics के साथ हुआ MoU; 100 विद्यार्थियों और 20 संकाय सदस्यों ने लिया प्रशिक्षण | नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, SC/ST एक्ट में भी कार्रवाई; न्यायिक हिरासत में भेजा | चावल की बोरियों में छिपा था ‘मयखाना’, गया पुलिस ने पकड़ा शराब लदा ट्रक, दो तस्कर गिरफ्तार |