मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

जीबीएम कॉलेज में सेमेस्टर वन की छात्राओं के लिए एनसीसी नामांकन परीक्षा सम्पन्न

On: Wednesday, September 18, 2024 2:33 PM

दीपक कुमार

गया। गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में सत्र 2024-26 में एनसीसी कैडटों के चयन के लिए कॉलेज में बी.ए./बी.एससी/बीकॉम कक्षाओं में सत्र 2024-28 के लिए नवनामांकित सेमेस्टर वन की छात्राओं के लिए नामांकन परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा का संचालन एनसीसी 6 बिहार बटालियन इकाई, गया से आये एनसीसी अधिकारी सूबेदार राकेश प्रसाद एवं सीएचएम भोला सिंह, प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. सहदेव बाउरी एवं कॉलेज की एनसीसी केयर टेकर अॉफिसर डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी एवं कैडेट मुस्कान कुमारी की देखरेख में हुआ। सत्र 2024-26 की सीनियर विंग की कैडटों की भर्ती हेतु आयोजित यह नामांकन परीक्षा “रिटेन टेस्ट” तथा फिजिकल टेस्ट” के साथ दो चरणों में आयोजित की गयी।

एनसीसी सीटीओ डॉ रश्मि ने बतलाया कि कॉलेज में अध्ययनरत सत्र 2023-27 की बी.ए./बी.एससी/बीकॉम कक्षा की सेमेस्टर टू की छात्राओं के लिए एनसीसी में नामांकन हेतु परीक्षा 16 जुलाई, 2024 को पहले ही आयोजित की जा चुकी है। गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में सत्र 2024-26 के लिए एनसीसी के सीनियर विंग में नामांकन हेतु कुल 53 रिक्तियाँ हैं। कैडटों का नामांकन चयन परीक्षा में प्राप्त अंकों तथा फिजिकल फिटनेस टेस्ट के आधार पर किया जायेगा। नामांकन परीक्षा में शामिल छात्रा ब्यूटी कुमारी, साक्षी कुमारी, मानसी कुमारी, प्रीति कुमारी, सोनाली कुमारी, पूजा कुमारी पंडित, राखी कुमारी, रीतिका भारती, सुषमा कुमारी, माहिरा सिद्दीकी, मनीषा कुमारी, रानी कुमारी, पूजा कुमारी, अराधना रानी, अनुषा कुमारी, मुस्कान, शीतल रानी, शबनम कुमारी, ललिता कुमारी, सान्या कुमारी, स्वेच्छा रानी, अमीषा सिंह, अंजली कुमारी, सलोनी कुमारी आदि को प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ बाउरी एवं एनसीसी सीटीओ डॉ. रश्मि ने एनसीसी में उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गंडक की उफनती लहरों के बीच वायुसेना का ‘ऑपरेशन राहत’, सारण के बाढ़ पीड़ितों तक ऐसे पहुंची मदद | कौन जीतेगा 50 लाख का ईनाम? आज शाम 7:30 बजे साधना टीवी पर होने जा रहा है भारत का सबसे बड़ा आध्यात्मिक शास्त्रार्थ | गया जी में उमड़ा आस्था का महासमुद्र: रूस, जर्मनी और यूक्रेन से आए 22 विदेशी मेहमानों ने देवघाट पर किया पिंडदान, सनातन परंपरा से भावुक हुईं विदेशी महिलाएं | पितृपक्ष मेला 2026: गयाजी के गांधी मैदान में इनर व्हील क्लब ने चलाया सेवा अभियान, पिंडदानियों को बांटे राहत पैकेट | पितृपक्ष मेला 2026: बोधगया में इनर व्हील क्लब ने लगाया सेवा स्टॉल, श्रद्धालुओं को आदर-सत्कार के साथ बांटे चाय-बिस्किट | पितृपक्ष मेले के बीच फल्गु तट पर उतरा 6 बिहार बटालियन, एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता अभियान चलाकर दिया बड़ा संदेश | गयाजी में सीआरपीएफ जवानों का महास्वच्छता अभियान: सरयू सरोवर की बदली सूरत, गंदगी और दुर्गंध से मिली बड़ी राहत | नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे |