मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

जैन मंदिर के पास नाला का खुला मेन होल दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण

On: Wednesday, February 12, 2025 4:56 PM

टिकारी संवाददाता: नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत दलदला रोड स्थित जैन मंदिर के समीप नाला का मेन होल खुला रहने के कारण कभी भी बड़ा दुर्घटना का कारण बन सकता है। स्कूली बच्चों सहित वाहन चालकों व राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ हैं। कई माह से नाला के खुले मेन होल मे दुर्घटना से बचने के लिए उसमें मोटी लकड़ी डाली दी गई है। नप द्वारा नाला निर्माण के समय ही लोहे की जाली लगाई गई थी। भारी वाहन के कारण दोनो जाली टूट गई और जाली गायब हो गया। घटना स्थल के समीप ही दो-दो निजी विद्यालय संचालित है। छोटे स्कूली बच्चे कभी भी दुर्घटना का शिकार हो सकते है।

स्थानीय लोगो ने बताया कि कई बार स्थानीय जन प्रतिनिधि, वार्ड पार्षद, मुख्य पार्षद व कार्यपालक पदाधिकारी को समस्या से अवगत कराया गया है। लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नही निकाला गया। नप के लोक स्वच्छता ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी ऋषभ कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। तत्काल मेन होल ढंकने का निर्देश अधीनस्थ कर्मियों को दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया के जिलाधिकारी ने 10 दृष्टिबाधितों को सौंपी विशेष स्मार्ट किट, मुख्यमंत्री संबल योजना से दिव्यांग हो रहे सशक्त | बेलागंज में फर्जी बालू चालान गिरोह का पर्दाफाश: खनन विभाग ने सरगना को किया गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में उपकरण बरामद | ✍️पाठकों की कलम से: नयन भरे जल प्रियतम के, बादल भरे जल वारि | गयाजी के विकास को नई ऊंचाई देंगे सड़क और हवाई अड्डा विस्तारीकरण प्रोजेक्ट, जिलाधिकारी ने कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश | गया-पटना NH पर भीषण सड़क हादसा: फतेहपुर मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक ने पैदल व्यक्ति को रौंदा, मौत | झारखंड से लापता 10 बिरहोर जनजाति के बच्चे बिहार में मिले, तकनीकी और त्वरित समन्वय से मिली सफलता | गयाजी: डीएम शशांक शुभंकर ने किया विकास कार्यों का औचक निरीक्षण; मायापुर में 56 एकड़ में आकार ले रहा बिहार का पहला ‘मिलेट्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस | गया में तीन दिवसीय ‘अभिव्यंजना’ कला प्रदर्शनी का भव्य समापन, प्रतिभाओं ने बिखेरा कला का जादू | सिन्धुगढ़ थाना प्रभारी पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य ने लगाया मारपीट का आरोप, SSP से शिकायत | अब भूखे नहीं सोएंगे घनश्याम के पोते-पोतियां: दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर बुजुर्ग के घर पहुँची संत रामपाल जी महाराज की ‘अन्नपूर्णा मुहिम’, मिलेगा जीवनभर का सहारा |