मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

नल जल से लेकर कबीर अंत्येष्टि योजना तक.. सरकारी खजाने की लूट का खुलासा| मुखिया, पंचायत सचिव और मुखिया पति के खिलाफ गिरफ्तारी का आदेश

On: Sunday, August 10, 2025 1:48 PM

फतेहपुर। सरकारी योजनाओं की राशि में बड़े पैमाने पर गबन के सनसनीखेज मामले में फतेहपुर प्रखंड की नीमी पंचायत की मुखिया तबस्सुम प्रवीण, तत्कालीन पंचायत सचिव सुरेंद्र मिश्रा और मुखिया पति अमीन आलम के खिलाफ गिरफ्तारी का आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश वरीय पुलिस पदाधिकारी की विस्तृत जांच रिपोर्ट के बाद जारी हुआ। फतेहपुर पुलिस ने तीनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है, हालांकि आरोपी फिलहाल फरार हैं।

एक साल तक फाइल दबाए रही पुलिस, IG के दखल के बाद खुला मामला

बगोदर निवासी अभिमन्यु कुमार ने 2023 में नल-जल योजना, पीसीसी निर्माण और अंत्येष्टि सहायता राशि में गबन को लेकर गया कोर्ट में परिवाद दायर किया था। कोर्ट के आदेश पर फतेहपुर थाना में कांड संख्या 307/23 दर्ज हुआ, मगर लगभग एक साल तक थाना और अनुमंडल पुलिस स्तर पर मामला ठंडे बस्ते में पड़ा रहा।
अगस्त 2024 में पीड़ित ने मगध रेंज के IG को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। IG के आदेश पर एएसपी ने जांच की, जिसमें गबन के आरोप पूरी तरह सही पाए गए।

तत्कालीन IO पर गंभीर आरोप: ‘मामले को ठंडा रखने की कोशिश’

जांच रिपोर्ट में तत्कालीन केस IO खालिद हुसैन की भूमिका पर तीखी टिप्पणी की गई। रिपोर्ट के मुताबिक IO ने जांच में जानबूझकर शिथिलता बरती, कार्रवाई को टालते रहे और आरोपी एक साल तक खुलेआम घूमते रहे। एएसपी की रिपोर्ट में यह तक संकेत मिला कि केस को कमजोर करने की कोशिश की गई थी। यह खुलासा पुलिस महकमे की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

गबन के तरीके: आंकड़ों की हेराफेरी और पुराने को ‘नया’ बताकर ठगी

  • नल-जल योजना: वार्ड नंबर 7 में 209 घरों की जगह 250 घर दिखाकर फर्जीवाड़ा।
  • नाली निर्माण: पुरानी नाली की मरम्मत को नए निर्माण के रूप में दर्ज कर राशि निकाली गई।
  • अंत्येष्टि योजना: 3,000 रुपये प्रति लाभुक की जगह सिर्फ 1,500 रुपये ही 39 बीपीएल परिवारों को दिए गए।

पुलिस की मौजूदा कार्रवाई

थाना प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह ने पुष्टि की कि जांच में सभी आरोप प्रमाणित हुए हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और अगर वे जल्द गिरफ्तार नहीं होते तो कोर्ट से कुर्की-जब्ती वारंट जारी कराया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |