मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

नदी में नहाने गई मासूम की डूबने से मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

On: Tuesday, August 19, 2025 1:21 AM

पाई बिगहा थाना क्षेत्र के सुरौधा गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मोरहर नदी में स्नान करने गई आठ वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुरौधा गांव निवासी रंजीत कुमार की पुत्री रजनी कुमारी (8 वर्ष) रविवार को नदी में स्नान करने गई थी। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गई। स्थानीय लोगों के प्रयास से उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

हादसे की सूचना मिलते ही पाई बिगहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया भेज दिया।

थानाध्यक्ष बैरिस्टर राम ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही आपदा राहत के तहत मृतका के परिवार को मुआवजे की अनुशंसा की जाएगी। घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में नकली साबुन फैक्ट्री का भंडाफोड़: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर चल रहा था फर्जीवाड़ा, पुलिस ने जब्त किए 500 से अधिक पैकेट | बाराचट्टी से फतेहपुर के दो एटीएम शातिर गिरफ्तार: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 41 कार्ड बरामद | खुशखबरी: अब आपका बिजली बिल आएगा ’00’, गया के हरिदास सेमिनरी में 25 फरवरी को बिजली विभाग बताएगा ‘जीरो बिल’ का फॉर्मूला! | पूर्वज की विरासत को सम्मान: मेरोखाप के मुख्य मार्ग का नाम ‘श्री शंभु शरण मार्ग’ रखने की उठी माँग | गया: किसानों के लिए ‘फार्मर रजिस्ट्री’ महाअभियान तेज, अब गांव-गांव में बनेगी डिजिटल आईडी; लापरवाही पर डोभी BAO का वेतन बंद | फतेहपुर में सियासी घमासान: प्रमुख और उपप्रमुख की कुर्सी पर संकट, 14 सदस्यों ने खोला मोर्चा | कला और सेवा का संगम: सारंग आर्ट एंड म्यूजिक द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन | जहानाबाद: स्मार्ट मीटर की भ्रांतियां दूर करने के लिए बिजली विभाग का ‘गांव-गांव’ अभियान, ग्राम सभाओं से उपभोक्ताओं को किया जागरूक | आईआईएम बोधगया के शानदार 10 साल: भारतीय डाक विभाग ने विशेष स्मारक लिफाफा जारी कर दी गौरवमयी उपलब्धि को मान्यता | गया में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, पूर्व प्रमुख के दामाद की मौत, 4 घायल |