न्यूज शेयर करें

टिकारी संवाददाता: औरंगाबाद के भाजपा सांसद ने बुधवार की शाम टिकारी में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की। नगर मंडल अध्यक्ष पुष्पा चौरसिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सांसद सुशील कुमार सिंह ने क्षेत्र का हाल जाना और समस्याओं से अवगत हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओ को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश मे चल रहे विकास कार्य और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनजन तक पहुंचाने की अपील की। सांसद सिंह ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों और किए गए कार्यों को भी गिनाया। साथ ही क्षेत्र की महत्वपूर्ण समस्याओं का समाधान करने की दिशा में कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भाजपा के प्रभास आनंद, सुधीर कुमार, कुन्दन कुमार, अनिल पासवान, अनिल शर्मा, रमेश कुमार, महावीर जैन, रंजीत कुमार, दीपक चौरसिया, अनिरुद्ध शर्मा, संजय गुप्ता, पंकज कुमार, प्रभात चंद्र गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Categorized in:

Politics,

Last Update: October 4, 2023