न्यूज शेयर करें

टिकारी संवाददाता: टिकारी के गुलरियाचक निवासी गुरुआ के पूर्व विधायक राजीव नंदन दांगी के पटना में इलाज के दौरान मौत की खबर बुधवार की सुबह आते ही गांव में सन्नाटा छा गया। वंही टिकारी सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। वे पूर्व विधायक व अखड़ समाजवादी नेता व विचारक सचितानंद सिंह के पुत्र थे। स्व दांगी काफी वर्षों तक आरएसएस की सेवा करते हुए वर्ष 2015 में गुरुआ से भाजपा के विधायक बने थे। पूर्व विधायक दांगी के निधन की सूचना के बाद गांव एवं क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने उनके गया स्थित आवास पर जाकर अंतिम दर्शन करते हुए अंत्येष्टि संस्कार में भाग लिया।

आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट करने वालों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वाल्मीकि प्रसाद, पूर्व जिला पार्षद सतेन्द्र नारायण, बृजमोहन शर्मा, डा. शत्रुघ्न दांगी, भाजपा के जिला मंत्री प्रो वेंकटेश शर्मा, प्रो. मुंद्रिका प्रसाद नायक, दिनेश चंद्र दांगी, राजद नेता सुभाष यादव, उप मुख्य पार्षद सागर कुमार, कमलेश कुमार कमल, लक्ष्मी कुशवाहा, संजय कुमार जैन, प्रभात चंद्र गुप्ता आदि दर्जनों लोग शामिल है।

Categorized in:

MAGADH LIVE NEWS,

Last Update: October 4, 2023