मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टिकारी में भूमिहीनों को विधायक ने प्रदान किया वास पर्चा

On: Sunday, March 9, 2025 6:23 AM

टिकारी संवाददाता: टिकारी अनुमंडल के सभी प्रखंडों में शनिवार को गृहविहिन परिवारों को वास भूमि उपलब्ध कराने हेतु पर्चा वितरण कैम्प का आयोजन किया गया। अभियान बसेरा के तहत आयोजित कैंप में सर्वेक्षित परिवारों को वास भूमि का पर्चा दिया गया। टिकारी प्रखंड कार्यालय में क्षेत्रीय विधायक डा. अनिल कुमार ने लाभुकों को पर्चा प्रदान किया। विधायक ने कहा कि बीडीओ और सीओ समन्वय बनाकर जनता की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करें। आवश्यकतानुसार गांव – पंचायतों में कैंप लगाये और जनता तक पहुंचे। जिन भूमिहीनों को पर्चा दिया गया उनमें बाजितपुर के राकेश भारती, फतेहपुर के महेन्द्र मांझी, दौलतपुर की बचिया देवी, रिदपुरा की कोसमी देवी, सलेमपुर के कमलेश दास सहित कई लोगों का नाम शामिल है। इस अवसर पर पर बीडीओ योगेन्द्र पासवान, सीओ मयंक शेखर, चंद्रशेखर सिंह, पुष्पा चौरसिया, मुखिया रिंकु ठाकुर, सुनील चंद्रवंशी आदि लोग मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में नकली साबुन फैक्ट्री का भंडाफोड़: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर चल रहा था फर्जीवाड़ा, पुलिस ने जब्त किए 500 से अधिक पैकेट | बाराचट्टी से फतेहपुर के दो एटीएम शातिर गिरफ्तार: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 41 कार्ड बरामद | खुशखबरी: अब आपका बिजली बिल आएगा ’00’, गया के हरिदास सेमिनरी में 25 फरवरी को बिजली विभाग बताएगा ‘जीरो बिल’ का फॉर्मूला! | पूर्वज की विरासत को सम्मान: मेरोखाप के मुख्य मार्ग का नाम ‘श्री शंभु शरण मार्ग’ रखने की उठी माँग | गया: किसानों के लिए ‘फार्मर रजिस्ट्री’ महाअभियान तेज, अब गांव-गांव में बनेगी डिजिटल आईडी; लापरवाही पर डोभी BAO का वेतन बंद | फतेहपुर में सियासी घमासान: प्रमुख और उपप्रमुख की कुर्सी पर संकट, 14 सदस्यों ने खोला मोर्चा | कला और सेवा का संगम: सारंग आर्ट एंड म्यूजिक द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन | जहानाबाद: स्मार्ट मीटर की भ्रांतियां दूर करने के लिए बिजली विभाग का ‘गांव-गांव’ अभियान, ग्राम सभाओं से उपभोक्ताओं को किया जागरूक | आईआईएम बोधगया के शानदार 10 साल: भारतीय डाक विभाग ने विशेष स्मारक लिफाफा जारी कर दी गौरवमयी उपलब्धि को मान्यता | गया में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, पूर्व प्रमुख के दामाद की मौत, 4 घायल |