मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

विधायक मनोरमा देवी ने सदन में प्रसिद्ध काली मंदिर के विकास और सौंदर्यीकरण का उठाया मुद्दा

On: Thursday, November 28, 2024 2:24 PM

देवब्रत मंडल

बेलागंज की नवनिर्वाचित विधायक मनोरमा देवी ने बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में बेलागंज के ऐतिहासिक और पौराणिक काली मंदिर के विकास और सौंदर्यीकरण का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाया। उन्होंने क्षेत्रवासियों की आस्था और सांस्कृतिक धरोहर के सम्मान में इस मंदिर को पर्यटकीय केंद्र के रूप में विकसित करने की मांग की।

मनोरमा देवी ने सदन में स्पष्ट किया, “मैं आपकी सेवक हूं और क्षेत्र के विकास के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं। बेलागंजवासियों की उम्मीदें मेरी प्राथमिकता हैं।” उन्होंने कहा कि माँ काली मंदिर न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह क्षेत्र की पहचान भी है। इस मंदिर का सौंदर्यीकरण और यहां पर्यटकीय सुविधाओं का विस्तार क्षेत्र के आर्थिक और सांस्कृतिक विकास में सहायक होगा।

चुनावी वादों पर अमल की शुरुआत

गौरतलब है कि जदयू नेत्री मनोरमा देवी ने हाल ही में हुए उपचुनाव में राजद प्रत्याशी को 20 हजार से अधिक मतों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की थी। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास और धार्मिक स्थलों के संरक्षण का वादा किया था। काली मंदिर के मुद्दे को विधानसभा में उठाकर उन्होंने अपने वादों पर अमल शुरू कर दिया है।

जनता में खुशी की लहर

मनोरमा देवी के इस कदम की क्षेत्र के लोग सराहना कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों का मानना है कि इस मंदिर के विकास से न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि क्षेत्र की छवि भी निखरेगी।

“काली मंदिर के विकास के लिए आवाज उठाकर विधायक जी ने हमारी भावनाओं का सम्मान किया है। हम उनके इस कदम का समर्थन करते हैं,” एक स्थानीय निवासी ने कहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में गणेशोत्सव की धूम: परिधान और केश-सज्जा प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया जलवा, किरण खेर बनीं विजेता | मधेपुरा: संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा पहुंचे बभनगामा, जर्जर भवन की जगह नए निर्माण की उठी मांग | वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान |