मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

विधायक डॉ. अनिल कुमार ने टिकारी में दो सड़क योजनाओं का किया शिलान्यास

On: Saturday, September 27, 2025 4:52 PM

टिकारी संवाददाता: नगर परिषद टिकारी क्षेत्र अंतर्गत राज्य मद योजना से दो सड़क निर्माण योजना का शिलान्यास किया गया। शनिवार को आयोजित शिलान्यास समारोह में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डा. अनिल कुमार ने शिलापट्ट का अनावरण कर योजना की आधारशिला रखी। विधायक ने बताया कि 2 करोड़ 34 लाख 40 हजार रुपए की लागत से टिकारी कोंच मुख्य पथ से जलालपुर होते हुए बक़सू बिगहा तक सड़क व नाला का निर्माण एवं 75 लाख 73 हजार रुपये की लागत से पंचदेवता से चकमठ तक सड़क का निर्माण की योजना शामिल है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बनने वाली यह दो नई सड़क नप क्षेत्र के शहरीकरण में अहम भूमिका निभाएगा। वार्ड पार्षद नीतीश कुमार ने विधायक व नगर परिषद प्रशासन के प्रति आभार जताया। मौके पर नप के कार्यपालक पदाधिकारी राजेश झा, जेई अंजनी शर्मा, नप उप मुख्य पार्षद सागर कुमार, वार्ड पार्षद अशोक कुमार, संदीप कुमार, अरशद आलम के अलावा गुड्डू सिंह, गुंजन शर्मा, मो आफताब सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |