मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

मेमू शेड कर्मचारियों के साथ डिजिटल लूटकांड के बाद आरपीएफ ने बढ़ाई सुरक्षा, रातभर पेट्रोलिंग के आदेश

On: Tuesday, August 12, 2025 12:43 PM

✍️देवब्रत मंडल

गया। गया जंक्शन स्थित मेमू शेड के कर्मचारियों के साथ 6 अगस्त को हुई डिजिटल लूटकांड की घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। अब दो जवानों को प्रतिदिन रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक अप यार्ड कटारी ब्रिज से लेकर करीमगंज ब्रिज तक पेट्रोलिंग पर तैनात किया गया है।

घटना के संबंध में रेलवे सूत्रों ने बताया कि 6 अगस्त की अल सुबह करीब 4:30 बजे, मेमू शेड के पास मालगोदाम क्षेत्र में चार हथियारबंद अपराधियों ने ड्यूटी पर तैनात रेलकर्मी सुरिंदर कुमार समेत अन्य कर्मचारियों को रिवॉल्वर की नोक पर बंधक बना लिया था। नकदी पास न मिलने पर अपराधियों ने मोबाइल के जरिए क्यूआर कोड स्कैन करवा कर 20 हजार रुपये रेलकर्मी से और करीब 3 हजार रुपये एक अन्य व्यक्ति से ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद अपराधी मोबाइल फोन भी लूट ले गए।

इस वारदात से नाराज कर्मचारियों ने गया रेल थाना के समक्ष प्रदर्शन कर सुरक्षा की मांग की। कर्मचारियों की मांग पर मेमू शेड के एक अभियंता ने आरपीएफ को पत्र लिखकर रात्रि ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया।

आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव ने बताया कि घटना से पहले भी तीनों पालियों में दो-दो बल सदस्य यार्ड में ड्यूटी पर रहते थे, लेकिन इस लूटकांड के बाद अतिरिक्त सुरक्षा के तौर पर दो जवानों को खासतौर से रात्रि पेट्रोलिंग में लगाया गया है।

उल्लेखनीय है कि इस मामले में गया रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और रेल पुलिस व आरपीएफ की संयुक्त टीम अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |