मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

मऊ थाना को मिला आधुनिक भवन, एसएसपी आनंद कुमार ने किया उद्घाटन

On: Friday, September 26, 2025 3:04 PM

टिकारी संवाददाता: टिकारी प्रखंड के मऊ थाना को अब नया और अत्याधुनिक भवन मिल गया है। शुक्रवार को गया के एसएसपी आनंद कुमार ने फीता काटकर नवनिर्मित थाना भवन का उद्घाटन किया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच उन्होंने भवन में प्रवेश किया। आगमन पर मऊ थाना की पुलिस टीम ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया।

उद्घाटन के बाद एसएसपी आनंद कुमार ने भवन में स्थापित आधुनिक सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने आगंतुकों के लिए बनाए गए प्रतीक्षालय, महिला पुलिसकर्मियों के लिए पृथक एवं सुरक्षित आवासीय व्यवस्था और थाना संचालन के लिए उपलब्ध अन्य संसाधनों को देखा। इस दौरान उन्होंने कहा कि नया थाना भवन पुलिसिंग को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाएगा। इससे नागरिकों को बेहतर सुरक्षा, सहयोग और सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। गौरतलब है कि मऊ ओपी को विगत वर्ष मार्च माह में थाना का दर्जा मिला था। इसके बाद विभाग ने कुरकुट विगहा में नए थाना भवन के निर्माण की स्वीकृति दी थी।

इस अवसर पर टिकारी एसडीपीओ सुशांत कुमार चंचल, टिकारी थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार, मऊ थानाध्यक्ष पीयूष कुमार जायसवाल, पूर्व जिला पार्षद सत्येंद्र नारायण, स्थानीय मुखिया रामजी शर्मा समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, पुलिस कर्मी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में नकली साबुन फैक्ट्री का भंडाफोड़: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर चल रहा था फर्जीवाड़ा, पुलिस ने जब्त किए 500 से अधिक पैकेट | बाराचट्टी से फतेहपुर के दो एटीएम शातिर गिरफ्तार: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 41 कार्ड बरामद | खुशखबरी: अब आपका बिजली बिल आएगा ’00’, गया के हरिदास सेमिनरी में 25 फरवरी को बिजली विभाग बताएगा ‘जीरो बिल’ का फॉर्मूला! | पूर्वज की विरासत को सम्मान: मेरोखाप के मुख्य मार्ग का नाम ‘श्री शंभु शरण मार्ग’ रखने की उठी माँग | गया: किसानों के लिए ‘फार्मर रजिस्ट्री’ महाअभियान तेज, अब गांव-गांव में बनेगी डिजिटल आईडी; लापरवाही पर डोभी BAO का वेतन बंद | फतेहपुर में सियासी घमासान: प्रमुख और उपप्रमुख की कुर्सी पर संकट, 14 सदस्यों ने खोला मोर्चा | कला और सेवा का संगम: सारंग आर्ट एंड म्यूजिक द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन | जहानाबाद: स्मार्ट मीटर की भ्रांतियां दूर करने के लिए बिजली विभाग का ‘गांव-गांव’ अभियान, ग्राम सभाओं से उपभोक्ताओं को किया जागरूक | आईआईएम बोधगया के शानदार 10 साल: भारतीय डाक विभाग ने विशेष स्मारक लिफाफा जारी कर दी गौरवमयी उपलब्धि को मान्यता | गया में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, पूर्व प्रमुख के दामाद की मौत, 4 घायल |