मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

न्यायालय में फर्जीवाड़ा कर वाहन रिलीज ऑडर लेने वाला शातिर बदमाश को मउ पुलिस ने किया गिरफ्तार

On: Wednesday, January 1, 2025 4:23 PM

टिकारी संवाददाता: फर्जी आधार कार्ड बना जब्त किये गये वाहन को छुड़ाने आये दो लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार किया। अपराधियों की गिरफ्तारी मउ थाना की पुलिस ने की है। मउ एसएचओ राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत मंगलवार को मउ थाना परिसर में जब्त कर रखी गई चारपहिया वाहन को रिलीज करने को लेकर दो युवक थाना परिसर पहुंचे। एक युवक ने अपने आप को वाहन का मालिक बताते हुए न्यायालय द्वारा वाहन रिलीज करने की लेकर जारी आदेश की कॉपी दी। ओडी में मौजूद पुअनि प्रशांत कुमार दस्तावेज की जांच कर ही रहे थे इसी क्रम में दोनो युवक मगही भाषा का इस्तेमाल करने लगे जबकि वाहन पश्चिम बंगाल से निबंधित है व वाहन मालिक भी पश्चिम बंगाल का था।

बंगाल के रहने वाले युवक की मगही भाषा में बोलचाल करने पर पुलिस को शक हुआ व दोनो से पूछताछ शुरू की गई तो अपने आप को वाहन मालिक बताने वाले युवक पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने दोनो युवक को हिरासत में लिया व जांच पड़ताल की तो भाग रहे युवक के समीप से दूसरे नाम का आधार कार्ड मिला। पुलिस द्वारा दोनो से कड़ाई से पूछताछ की तो दोनो की पहचान पटना जिला के फुलवारी थाना के बोचाचक निवासी अनिल सिंह के पुत्र हिमांशु कुमार व गया जिला के बेलागंज थाना के विक्रमबिगहा ग्राम निवासी नारायण प्रसाद के पुत्र श्रीकांत कुमार के रूप में की गई। श्रीकांत द्वारा ही वाहन मालिक मलय वाशु के नाम का फर्जी आधार कार्ड बनवाया गया था व न्यायालय में भी फर्जीवाड़ा कर वाहन रिलीज करवाया गया था। दोनो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में सुपुर्द किया गया जहां से जेल भेज दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
मैट्रिक की सफलता का जश्न मातम में बदला: फतेहपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने तीन छात्रों को रौंदा, 2 की मौत | फल्गु नदी की बदहाली पर आक्रोश: वैष्णव युवा ब्रिगेड ने प्रशासन को घेरा, कोर्ट जाने की दी चेतावनी | बापू टावर में ‘मगही महोत्सव’ का भव्य समापन: विरासत और कला के संगम ने जीता अतिथियों का दिल | फतेहपुर: पायनियर पब्लिक स्कूल के 5वें वार्षिकोत्सव में नन्हे सितारों ने बिखेरी चमक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता सबका दिल | IIM बोधगया में हिंदी कार्यशाला का शानदार आयोजन: राजभाषा के गौरव को और सशक्त करने का संकल्प | मगही महोत्सव 2026: पटना के बापू टावर में सजेगी मगध की सांस्कृतिक विरासत, 50 से अधिक लघु फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग | बेलागंज सड़क हादसा: बेल्हाड़ी और शंकरपुर गांव में स्थिति तनावपूर्ण, भारी पुलिस बल तैनात | टेउसा बाजार में छठ पर्व पर विशाल भंडारा, युवाओं ने दिखाई सेवा और एकता की मिसाल | भारतीय रेलवे में सुधार: अश्विनी वैष्णव ने किए 5 बड़े ऐलान, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत | विश्व टीबी दिवस गया: जेपीएन अस्पताल से जागरूकता रैली रवाना, 10 हजार से अधिक मरीजों का हुआ सफल इलाज |