मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

शहीद बीएसएफ जवान सुनील कुमार को नम आंखों से विदाई, तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर पहुंचा पंचतत्व में विलीन

On: Monday, March 17, 2025 3:27 PM

बेलागंज | शेखपुरा गांव के वीर सपूत, बीएसएफ जवान सुनील कुमार का पार्थिव शरीर रविवार देर रात उनके पैतृक गांव पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जैसे ही शव गांव में पहुंचा, परिजनों और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं, हर ओर शोक और श्रद्धांजलि के स्वर गूंज उठे।

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
सोमवार सुबह पूरे सैन्य सम्मान के साथ जवान की अंतिम यात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा तिरंगा हाथ में लेकर बाइक और कारों के साथ यात्रा में शामिल हुए। “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “सुनील कुमार अमर रहें” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। अंतिम यात्रा उनके पैतृक गांव से निकलकर विष्णुपद श्मशान घाट, गया पहुंची, जहां बीएसएफ जवानों और अधिकारियों ने तिरंगे के साथ गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी दी।

पुत्र ने दी मुखाग्नि, माहौल हुआ गमगीन
अंतिम संस्कार की रस्में वैदिक परंपराओं के अनुसार पूरी की गईं। दिवंगत जवान के 20 वर्षीय बड़े बेटे, गौतम कुमार ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। इस भावुक क्षण के दौरान वहां मौजूद हर आंख नम हो गई।

सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि
श्रद्धांजलि देने पहुंचे गणमान्य लोगों में विभागीय अधिकारी, ग्रामीणों के अलावा युवा सामाजिक कार्यकर्ता कुणाल किशोर, रंजेश कुमार, भाजपा नेता मुकेश कुमार, दिलीप कुमार, अशोक कुमार सहित कई सामाजिक और राजनीतिक हस्तियां शामिल रहीं। सभी ने दिवंगत जवान के बलिदान को नमन किया और परिवार को सांत्वना दी।

देश के लिए दिए सर्वोच्च बलिदान को किया नमन
बीएसएफ जवान सुनील कुमार के बलिदान को याद करते हुए स्थानीय लोगों ने कहा कि उन्होंने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके साहस और राष्ट्रभक्ति को हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में नकली साबुन फैक्ट्री का भंडाफोड़: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर चल रहा था फर्जीवाड़ा, पुलिस ने जब्त किए 500 से अधिक पैकेट | बाराचट्टी से फतेहपुर के दो एटीएम शातिर गिरफ्तार: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 41 कार्ड बरामद | खुशखबरी: अब आपका बिजली बिल आएगा ’00’, गया के हरिदास सेमिनरी में 25 फरवरी को बिजली विभाग बताएगा ‘जीरो बिल’ का फॉर्मूला! | पूर्वज की विरासत को सम्मान: मेरोखाप के मुख्य मार्ग का नाम ‘श्री शंभु शरण मार्ग’ रखने की उठी माँग | गया: किसानों के लिए ‘फार्मर रजिस्ट्री’ महाअभियान तेज, अब गांव-गांव में बनेगी डिजिटल आईडी; लापरवाही पर डोभी BAO का वेतन बंद | फतेहपुर में सियासी घमासान: प्रमुख और उपप्रमुख की कुर्सी पर संकट, 14 सदस्यों ने खोला मोर्चा | कला और सेवा का संगम: सारंग आर्ट एंड म्यूजिक द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन | जहानाबाद: स्मार्ट मीटर की भ्रांतियां दूर करने के लिए बिजली विभाग का ‘गांव-गांव’ अभियान, ग्राम सभाओं से उपभोक्ताओं को किया जागरूक | आईआईएम बोधगया के शानदार 10 साल: भारतीय डाक विभाग ने विशेष स्मारक लिफाफा जारी कर दी गौरवमयी उपलब्धि को मान्यता | गया में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, पूर्व प्रमुख के दामाद की मौत, 4 घायल |