मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से महिला की मौत, ग्रामीणों ने चिकित्सक को पकड़कर किया पुलिस के हवाले

On: Thursday, August 7, 2025 3:54 PM

वजीरगंज। गया जिले के वजीरगंज प्रखंड अंतर्गत केनार फतेहपुर पंचायत के सरबहना गांव में इलाज के दौरान एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव की रहने वाली संजू देवी के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान झोलाछाप चिकित्सक की लापरवाही के कारण महिला की जान गई।

मिली जानकारी के अनुसार, 5 अगस्त की शाम संजू देवी की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। परिजन उन्हें उपचार के लिए गांव के ही कथित ग्रामीण चिकित्सक शैलेन्द्र कुमार के पास लेकर गए। बताया गया कि इलाज के क्रम में चिकित्सक ने संजू देवी को इंजेक्शन और स्लाइन लगाया, जिसके बाद उनकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी।

परिजनों ने जब उन्हें दूसरे अस्पताल ले जाने की बात कही, तो चिकित्सक ने उन्हें रोकते हुए दावा किया कि वह महिला को ठीक कर देगा। लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी स्थिति नहीं सुधरी। रात लगभग 10 बजे जब संजू देवी की स्थिति अति गंभीर हो गई, तब परिजनों ने उन्हें वजीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने झोलाछाप चिकित्सक के खिलाफ वजीरगंज थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। सूचना पाकर पुलिस जब गांव पहुंची तो ग्रामीणों ने चिकित्सक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

वजीरगंज थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने बताया कि मृतका के परिजनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी चिकित्सक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में नकली साबुन फैक्ट्री का भंडाफोड़: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर चल रहा था फर्जीवाड़ा, पुलिस ने जब्त किए 500 से अधिक पैकेट | बाराचट्टी से फतेहपुर के दो एटीएम शातिर गिरफ्तार: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 41 कार्ड बरामद | खुशखबरी: अब आपका बिजली बिल आएगा ’00’, गया के हरिदास सेमिनरी में 25 फरवरी को बिजली विभाग बताएगा ‘जीरो बिल’ का फॉर्मूला! | पूर्वज की विरासत को सम्मान: मेरोखाप के मुख्य मार्ग का नाम ‘श्री शंभु शरण मार्ग’ रखने की उठी माँग | गया: किसानों के लिए ‘फार्मर रजिस्ट्री’ महाअभियान तेज, अब गांव-गांव में बनेगी डिजिटल आईडी; लापरवाही पर डोभी BAO का वेतन बंद | फतेहपुर में सियासी घमासान: प्रमुख और उपप्रमुख की कुर्सी पर संकट, 14 सदस्यों ने खोला मोर्चा | कला और सेवा का संगम: सारंग आर्ट एंड म्यूजिक द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन | जहानाबाद: स्मार्ट मीटर की भ्रांतियां दूर करने के लिए बिजली विभाग का ‘गांव-गांव’ अभियान, ग्राम सभाओं से उपभोक्ताओं को किया जागरूक | आईआईएम बोधगया के शानदार 10 साल: भारतीय डाक विभाग ने विशेष स्मारक लिफाफा जारी कर दी गौरवमयी उपलब्धि को मान्यता | गया में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, पूर्व प्रमुख के दामाद की मौत, 4 घायल |