मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

दुर्गियाना एक्सप्रेस से भारी मात्रा में लाई जा रही विदेशी शराब यार्ड में उतारकर माफिया फरार, आरपीएफ ने किया जब्त

On: Friday, January 31, 2025 2:36 PM

देवब्रत मंडल

शुक्रवार को गया यार्ड ड्यूटी में तैनात प्र. आ. चंद्रिका सिंह एवं प्र. आ. हृदयानंद यादव ने दुर्गियाना एक्सप्रेस से लाई जा रही शराब की एक बड़ी खेप को पकड़ा है। गया आरपीएफ के पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश ने बताया कि गश्ती व अपराधिक निगरानी के क्रम में 12358 DN (दुर्गियाना एक्सप्रेस) यार्ड में बहुत ही धीमी गति से निकली तो निकलने के पाश्चात्य कि.मी. 471/27- 29 के मध्य दो लावारिस बैग पड़ा हुआ दिखाई दिया। जिसकी सूचना मिलने पर ड्यूटी ऑफिसर उनि जावेद एकबाल मौके पर पहुंचे।

बैग की तलाशी लेने पर आसमानी रंग के पिट्ठू बैग में 136 अदद अंग्रेजी शराब 8PM प्रत्येक पैकेट 180ml का कुल 24.480 लीटर सभी उत्तर प्रदेश निर्मित बरामद हुए तथा ग्रे रंग के पिट्ठू बैग में 30 अदद अंग्रेजी शराब आफ्टर डार्क ब्लू, प्रत्येक बोतल 180ml का कुल 05.400 लीटर सभी उत्तर प्रदेश निर्मित तथा 06 अदद अंग्रेजी शराब ब्लैक डॉग प्रत्येक बोतल 180ml का कुल 01.080 लीटर सभी उत्तर प्रदेश निर्मित बरामद हुए। उन्होंने बताया दोनों बैग से कुल 30.96 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुए। अंग्रेजी शराब को जप्त किया गया। उप निरीक्षक जावेद एकबाल के लिखित शिकायत पत्र के आधार पर जीआरपी गया में अज्ञात के विरुद्ध कांड दर्ज की गई है। जप्त शराब की बाजार मे कीमत तो काफी मानी जाती है लेकिन सरकारी तौर पर इसकी कीमत ₹22,980 आंकी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
BREAKING: गया के गुरपा में बड़ा हादसा, 11KV तार की चपेट में आने से 6 भैंसों की मौत; किसानों पर टूटा दुखों का पहाड़ | गया में तेज रफ्तार का कहर: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR, फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश तेज | रेलकर्मियों की बड़ी जीत, रनिंग स्टाफ के किलोमीटर भत्ते में 25 प्रतिशत की वृद्धि सुनिश्चित | डीडीयू मंडल का कमाल: कबाड़ बेचकर रेलवे ने की ₹80 करोड़ की बंपर कमाई, ‘वेस्ट टू वेल्थ’ के लक्ष्य को किया हासिल | मुख्यमंत्री की ‘समृद्धि यात्रा’ कल, यातायात व्यवस्था को लेकर रूट चार्ट जारी; कई रास्ते रहेंगे बंद | शहीद रंजीत यादव अमर रहे! संडेश्वर के वीर सपूत की याद में भावुक हुआ फतेहपुर, चौक और प्रवेश द्वार के नामकरण का प्रस्ताव पारित | नालंदा में सेवा की ऐसी मिसाल जिसे देख दुनिया रह गई हैरान! जर्जर झोपड़ी की जगह खड़ा हो गया ‘सुदामा का महल’, बेबस मां की आंखों में छलके सुख के आंसू | गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म और फर्जीवाड़े का आरोपी मानवेंद्र कृष्ण भारत गिरफ्तार | बिहार म्यूजियम में ‘बोधगया ग्लोबल डायलॉग’ का सफल समापन: छायाकार रूपक सिन्हा की तस्वीरों ने मोह लिया सबका मन | पुरूषोतम एक्सप्रेस में यात्री की मौत, गया रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव |