मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की पहल पर अब गुरपा स्टेशन पर रुकेगी कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस

On: Friday, August 1, 2025 5:12 PM

गया | मगध लाइव

गया जिले के ऐतिहासिक और धार्मिक पर्यटन स्थल गुरपा को रेल यातायात के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है। अब कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस (13151/13152) का ठहराव गुरपा रेलवे स्टेशन पर भी होगा। यह निर्णय केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय मंत्री और गया सांसद डॉ. जीतनराम मांझी के आग्रह पर लिया है।

इस संबंध में केंद्रीय मंत्री मांझी ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए लिखा—
“गया जी के गुरपा के जनता मालिक के आदेश आउर मेरे आग्रह पर माननीय केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी द्वारा कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस का गुरपा में ठहराव की स्वीकृति दे दी है। धन्यवाद @AshwiniVaishnaw जी।”

गुरपा का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व

गया जिले के डोभी प्रखंड में स्थित गुरपा, बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए एक प्रमुख तीर्थस्थल है। माना जाता है कि यही वह स्थान है जहां भगवान महाकश्यप अंतर्ध्यान हुए थे। देश-विदेश से श्रद्धालु और पर्यटक यहां दर्शन के लिए आते हैं। इसके बावजूद अब तक यहां कोई प्रमुख लंबी दूरी की ट्रेन का ठहराव नहीं था।

स्थानीय लोगों को मिलेगा लाभ

कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस के गुरपा में रुकने से अब क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। यात्रियों को गया या अन्य बड़े स्टेशनों तक जाने की परेशानी से राहत मिलेगी, वहीं गुरपा को पर्यटन नक्शे पर नई पहचान भी मिलेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बेलागंज में वृद्ध किसान की बेरहमी से हत्या, ग्रामीणों में आक्रोश और भय का माहौल | एडीआरएम ने गया जंक्शन पर विकास कार्यों का किया निरीक्षण, पितृपक्ष मेला से पहले सुधार के दिए निर्देश | एनसीसी का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर संपन्न, सांस्कृतिक संध्या में झूमे कैडेट्स | गया रेलवे स्टेशन पर RPF का फ्लैग मार्च, यात्रियों को किया गया सतर्क और जागरूक | गया में STF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: लूट की योजना बना रहे चार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार | दुःसाहस: गया जी में अपराधियों ने रिवॉल्वर की नोक पर रेलकर्मी से क्यूआर कोड से ट्रांसफर करवा लिए रुपये, रेलकर्मियों के मोबाइल सेट भी लेते गए | ब्रेकिंग न्यूज़: रिवॉल्वर के बल पर अपराधियों ने रेलकर्मी से ऑनलाइन रुपये करवा लिया ट्रांजैक्शन, घटना ड्यूटी के दौरान मेमू शेड में हुई, देखें वीडियो | शिव मंदिर में शिवलिंग की स्थापना को लेकर निकाली गई कलश यात्रा, भारी बारिश के कारण बह गया था शिवलिंग | फतेहपुर में बाइक चोर गिरोह का आतंक ,घर का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाई बाइक, किराएदार की बाइक छोड़कर फरार | ब्रेकिंग न्यूज: फतेहपुर में शराब की छापेमारी के दौरान महिलाओं ने किया पुलिस दल पर हमला, दरोगा गंभीर रूप से घायल |