मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ब्रेकिंग न्यूज: फतेहपुर में शराब की छापेमारी के दौरान महिलाओं ने किया पुलिस दल पर हमला, दरोगा गंभीर रूप से घायल

On: Tuesday, August 5, 2025 3:53 AM

फतेहपुर। फतेहपुर थाना क्षेत्र के कुहरी गांव में सोमवार देर रात शराब मामले में छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला हो गया। महिलाओं द्वारा किए गए इस हमले में ए.एस.आई मनोज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि रविवार को कुहरी गांव में एक टेम्पू से 450 लीटर अवैध शराब जब्त की गई थी। इसी सिलसिले में सोमवार की रात गांव के ही अजय कुमार के घर पर छापेमारी की गई। पुलिस टीम को देखकर अजय कुमार के घर की महिलाओं ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में दरोगा मनोज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य पुलिसकर्मी किसी तरह वहां से जान बचाकर बाहर निकले।

पुलिस ने मौके से चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है और अन्य आरोपितों की पहचान कर उनकी तलाश जारी है। प्रशासन का कहना है कि शराब माफिया के खिलाफ अभियान और तेज़ किया जाएगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत | कोंच में इंसानियत शर्मसार: पानी पीने गई 10 वर्षीय मासूम से 58 वर्षीय अधेड़ ने किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज |