मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

एडीआरएम ने गया जंक्शन पर विकास कार्यों का किया निरीक्षण, पितृपक्ष मेला से पहले सुधार के दिए निर्देश

On: Wednesday, August 6, 2025 5:18 PM

देवब्रत मंडल

गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) दिलीप कुमार बुधवार को गया जंक्शन पहुंचे, जहां उन्होंने जंक्शन परिसर में जारी विभिन्न विकास कार्यों का सघन निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

स्टेशन प्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने एडीआरएम का स्वागत किया। उनके साथ रेलवे के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान एडीआरएम ने रनिंग रूम, क्रू लॉबी, मेमू शेड, एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन, और मेडिकल वैन जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने ट्रेन परिचालन से जुड़े लोको पायलट, सहायक लोको पायलट एवं गार्ड के ठहराव और भोजन व्यवस्था को लेकर भी स्थिति का जायजा लिया।

पितृपक्ष मेले को लेकर तैयारियों का विशेष निरीक्षण

ज्ञात हो कि 06 सितंबर से गया में विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष मेला शुरू हो रहा है, जो 21 सितंबर तक चलेगा। इसे देखते हुए एडीआरएम ने यात्री सुविधाओं और निर्माणाधीन संरचनाओं का विशेष निरीक्षण किया। उन्होंने नए यात्री प्रतीक्षालय, स्टेशन प्रबंधक कार्यालय तथा परिचालन से जुड़े कर्मचारियों के लिए बनाए जा रहे कक्षों की स्थिति देखी और सभी कार्यों को मेला आरंभ होने से पहले पूरा करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि नव निर्मित स्टेशन भवन में सांसद, विधायक, मंत्री एवं वीआईपी आगंतुकों के लिए अलग-अलग वॉशरूम की व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे भविष्य में असुविधा की आशंका जताई गई। साथ ही यात्रियों के प्रतीक्षालय में भी कुछ आवश्यक सुविधाओं की कमी पाई गई। इस पर एडीआरएम ने निर्माण विभाग के अभियंताओं को तुरंत आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए।

अतिक्रमण और सुरक्षा पर भी दिए निर्देश

बाहरी परिसर (सर्कुलेटिंग एरिया) में अतिक्रमण की आशंका को देखते हुए एडीआरएम ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को विशेष निगरानी रखने और अतिक्रमण रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि मेला अवधि में यात्रियों के आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

विकास कार्यों से संबंधित सामग्री के यत्र-तत्र बिखरे रहने पर एडीआरएम ने नाराजगी जताई और निर्देश दिया कि सभी निर्माण सामग्री को उचित तरीके से समेटकर सुरक्षित स्थान पर रखा जाए ताकि स्टेशन पर स्वच्छता और यात्री सुविधा बनी रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |