मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

फतेहपुर में बाइक चोर गिरोह का आतंक ,घर का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाई बाइक, किराएदार की बाइक छोड़कर फरार

On: Tuesday, August 5, 2025 3:40 PM

फतेहपुर । थाना क्षेत्र में बाइक चोर गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। सोमवार देर रात धरहराकला गांव के रघवाचक टोला में ताला काटकर घर के अंदर खड़ी बाइक की चोरी कर ली गई। यह वारदात तब हुई जब मकान मालिक तिलेश्वर साव किसी जरूरी काम से रांची जा रहे थे और पहाड़पुर रेलवे स्टेशन पहुंच चुके थे। घर पर सिर्फ उनकी पत्नी मौजूद थी।

पीड़ित तिलेश्वर साव ने बताया कि 5 अगस्त की रात करीब 12:15 बजे अज्ञात चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला लोहे की आरी से काटा और अंदर घुसकर उनकी Hero Splendor Plus बाइक (रजिस्ट्रेशन नंबर BR02AD4185) को चोरी कर लिया। तिलेश्वर साव ने बताया कि घर में एक किराएदार भी रहता है, जिसकी बाइक को भी चोरों ने बाहर निकाल लिया था, लेकिन किराएदार की बाइक को चोर जैसे ही बाहर निकाल रहे थे, तभी उनकी पत्नी बच्चीया देवी की नींद खुल गई और उन्होंने बाहर शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर चोर बाइक चालू कर मौके से फरार हो गए। घटना स्थल से दो जोड़ी चप्पल और ताला काटने में इस्तेमाल किया गया लोहे का आरी ब्लेड बरामद हुआ है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि फतेहपुर थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में बाइक चोरी की घटनाओं में तेजी आई है। कुछ सप्ताह पहले इसी पंचायत के एक वार्ड सदस्य दिलीप चौधरी की बाइक भी पहाड़पुर बाजार स्थित एक नर्सिंग होम के बाहर से चोरी कर ली गई थी। बावजूद इसके पुलिस इस तरह की घटनाओं को रोकने में अब तक असफल रही है।

ग्रामीणों ने पुलिस की निष्क्रियता पर नाराजगी जताते हुए क्षेत्र में रात्रि गश्ती बढ़ाने और बाइक चोर गिरोह पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पीड़ित ने थाने में लिखित शिकायत देकर बाइक की बरामदगी और चोरों की गिरफ्तारी की गुहार लगाई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत | कोंच में इंसानियत शर्मसार: पानी पीने गई 10 वर्षीय मासूम से 58 वर्षीय अधेड़ ने किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज | गया जंक्शन पर तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: राजधानी एक्सप्रेस के AC कोच में 7 लाख के गांजे के साथ युवती गिरफ्तार | गोमो जंक्शन पर रेल प्रशासन की घोर संवेदनहीनता: RPF ने जिसे मान लिया था मृत, फरिश्ता बनकर आए पत्रकार और शिक्षकों ने बचाई जान | फतेहपुर में बवाल: चोरी की पूछताछ करने गई पुलिस टीम पर खानाबदोशों का उग्र हमला, गश्ती वाहन क्षतिग्रस्त; ASI और महिला सिपाही घायल | अनशन और शिकायतों के बाद प्रशासनिक कार्रवाई, कोंच बीईओ का प्रभार बदला गया | वर्दी पहनकर परिवार का नाम रोशन करने निकला था बेटा, बक्सर में ट्रेनिंग के दौरान गई जान; वजीरगंज में पसरा मातम | अतरी में दर्दनाक हादसा: मतबलवा आहार में नहाने गई 14 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत, आजाद नगर में पसरा मातम | अनशन तीसरे दिन भी जारी, एसडीओ-डीपीओ से वार्ता विफल, विधायक ने दी 24 घंटे की चेतावनी |