मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया रेलवे स्टेशन पर RPF का फ्लैग मार्च, यात्रियों को किया गया सतर्क और जागरूक

On: Wednesday, August 6, 2025 2:25 PM

✍️देवब्रत मंडल

गया: श्रावणी मेला, स्वतंत्रता दिवस और पितृपक्ष मेला जैसे आगामी आयोजनों को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा बुधवार को गया रेलवे स्टेशन पर व्यापक सुरक्षा अभियान चलाया गया। इस दौरान आरपीएफ अधिकारियों, स्टाफ व डॉग स्क्वायड की टीम ने स्टेशन परिसर में फ्लैग मार्च कर यात्रियों को सतर्कता बरतने के लिए जागरूक किया।

फ्लैग मार्च के दौरान टीम ने प्लेटफॉर्म, पार्सल ऑफिस, टिकट व बुकिंग काउंटर और आरएमएस बिल्डिंग की गहन जांच की। जांच के दौरान कोई संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई। सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्टेशन से गुजरने वाली 12801/02 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस एवं 12397 गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस को भी चेक किया गया और उन्हें सुरक्षित रूप से रवाना किया गया।

आरपीएफ अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की कि वे चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश न करें, साथ ही ट्रेन के पायदान पर बैठकर यात्रा करने से परहेज करें। यात्रियों को सलाह दी गई कि वे किसी अजनबी से खाने-पीने की चीज़ न लें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तुरंत जीआरपी/आरपीएफ को दें या रेलवे के टोल-फ्री नंबर 139 पर संपर्क करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
चार माह से फरार प्रेमी जोड़ों पर पुलिस का शिकंजा, आंती से दो युवक और दो किशोरियां हिरासत में | CUSB दीक्षांत समारोह 2026: राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने कहा- गुरु-शिष्य का रिश्ता भारतीय परंपरा की आत्मा, 1662 विद्यार्थियों को मिली डिग्री | गुरारू में रहस्यमयी बीमारी का कहर, दो बच्चों की मौत; तीन साल के मासूम की जिंदगी पर मंडराया खतरा | बेलागंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई: चोरी की बाइक के साथ रंगेहाथ पकड़ा गया युवक, भेजा गया जेल | मगध का गौरव: बेलागंज के लाल डॉ. अजय कुमार दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में शामिल, इलाके में जश्न का माहौल | नवरात्र पर मां दुर्गा की भक्ति में डूबा कोंच, जगह-जगह निकली कलश यात्रा | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में सर्व धर्म सद्भाव की अद्भुत मिसाल, विभिन्न समुदायों ने मिलकर की पिंडदानियों की सेवा | ‘ऑपरेशन सतर्क’: गया-मानपुर स्टेशन पर 33 लीटर विदेशी शराब जब्त, रंगे हाथ पकड़ा गया छपरा का शातिर तस्कर | पितृपक्ष मेला 2026 संपन्न: गया जंक्शन पर 15 दिनों में पहुंचे करीब 12 लाख श्रद्धालु, जानिए डीडीयू रेल मंडल ने बिना किसी परेशानी के कैसे संभाली इतनी बड़ी भीड़ | 51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन |