मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

एनसीसी का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर संपन्न, सांस्कृतिक संध्या में झूमे कैडेट्स

On: Wednesday, August 6, 2025 5:13 PM

गया। 6 बिहार बटालियन एनसीसी, गया द्वारा निगमा मोनेस्ट्री परिसर में आयोजित 11वां संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर बुधवार को रंगारंग सांस्कृतिक संध्या के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। समापन समारोह में कैडेट्स द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक लोकनृत्य और संगीत ने दर्शकों का मन मोह लिया।

समारोह के मुख्य अतिथि एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर राम नरेश थे। उनके साथ 6 बिहार बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज कुमार (कीर्ति चक्र), सुबेदार अरविंद कुमार शर्मा, सुबेदार बेणेश्वर भगत सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण के माध्यम से मिला जीवन कौशल का ज्ञान

10 दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर के दौरान कैडेट्स को शारीरिक प्रशिक्षण, ड्रिल, मैप रीडिंग, हथियार संचालन, फील्ड क्राफ्ट, आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार और जीवन रक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन प्रशिक्षण दिया गया। इसके अतिरिक्त सेना भर्ती, फायर ब्रिगेड, ट्रैफिक पुलिस, साइबर क्राइम और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों द्वारा कैडेट्स को समसामयिक विषयों पर उपयोगी जानकारी भी दी गई।

सांस्कृतिक संध्या रही आकर्षण का केंद्र

शिविर के अंतिम दिन आयोजित सांस्कृतिक संध्या में कैडेट्स ने बिहार की लोक-संस्कृति पर आधारित नृत्य, गीत और नाट्य प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम ने समापन समारोह को उल्लासपूर्ण बना दिया। समारोह के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित किया गया, जिसके पश्चात पारंपरिक सहभोज का आयोजन किया गया।

प्रेरणादायक रहा अनुशासन और वातावरण

शिविर के अनुभव साझा करते हुए कैडेट्स ने कहा कि 6 बिहार बटालियन द्वारा आयोजित यह शिविर उनके जीवन का अविस्मरणीय अनुभव रहा। यहां के अनुशासन, खान-पान और समर्पित वातावरण ने उन्हें घर से दूर भी अपनापन महसूस कराया। उन्होंने कहा कि इस शिविर ने न केवल उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाया, बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित भी किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
महाबोधि मंदिर में पूरी रात रोशन रहेगा मुख्य गुंबद, गया डीएम ने सौंदर्यीकरण और सुरक्षा पर दिए सख्त निर्देश | फतेहपुर झंडा चौक पर बड़ा हादसा टला, पश्चिम बंगाल के फेरीवाले की खड़ी मोपेड में लगी भीषण आग | एक पल की चूक पड़ सकती थी भारी, RPF जवान की बहादुरी ने गया जंक्शन पर महिला की बचाई जान | लौह पुरुष सरदार पटेल की 151वीं जयंती: डीडीयू मंडल में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन, डीआरएम ने दिलाई देश की अखंडता की शपथ | बेलागंज में बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, नौ लाख से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े चोर | धान खरीद में हेराफेरी अब नामुमकिन! गया DM ने लागू किया ऐसा हाई-टेक सिस्टम, बिचौलियों की उड़ी नींद | पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी: गया में मंत्री जीतन राम मांझी का आह्वान- ‘खेत बचाओ अभियान’ से जैविक और व्यावसायिक खेती की ओर बढ़ें किसान  | ई-वेस्ट प्रबंधन से लेकर हरियाली तक: IIM बोधगया ने पेश की स्वच्छ और सुरक्षित शिक्षण परिसर की शानदार मिसाल | महमूदपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 140 लीटर महुआ शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार | कोंच में नशे की बड़ी खेप बरामद, ट्रक से 100 किलो गांजा जब्त; पुलिस को चकमा देकर चालक फरार |