मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई: अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरफ्तार, 130 जिंदा कारतूस बरामद

On: Monday, December 16, 2024 4:01 PM

गया: गया पुलिस और एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से 130 जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। यह कार्रवाई गया जिले में अवैध हथियारों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, गया को 15 दिसंबर 2024 को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल के माध्यम से अवैध हथियारों का परिवहन कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में चंदौती थाना के पुलिसकर्मी और एसटीएफ बोधगया के अधिकारी शामिल थे।

SPDPCL, चंदौती के पास पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिलीप कुमार (पिता: सच्चिदानंद शर्मा, निवासी: गैनी खुदवां, थाना खुदवा, जिला औरंगाबाद) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके मोटरसाइकिल के टूल बॉक्स से 130 जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद हुए।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने ये कारतूस ₹40,000 में खरीदे थे और इन्हें कोंच थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति को सप्लाई करने जा रहा था। गिरफ्तारी के बाद चंदौती थाना में कांड संख्या-473/24 के तहत आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। इसके साथ ही आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की गई, जिसमें कई गंभीर मामले सामने आए:

  • कोतवाली थाना, गया (कांड संख्या-377/13): अवैध हथियार और यूएपीए एक्ट के तहत मामला।
  • जम्होर थाना, औरंगाबाद (कांड संख्या-205/24): विस्फोटक अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत मामला।
  • सदर मेसरा थाना, रांची (कांड संख्या-344/22): हथियार तस्करी से जुड़ा मामला।

बरामद सामान

1. 130 जिंदा कारतूस

2. मोटरसाइकिल (नंबर: BR-02-AV-5970)

3. दो मोबाइल फोन

पुलिस का बयान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, गया ने बताया कि जिले में अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई से तस्करी के नेटवर्क पर लगाम कसने में मदद मिली है। अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
BREAKING: गया के गुरपा में बड़ा हादसा, 11KV तार की चपेट में आने से 6 भैंसों की मौत; किसानों पर टूटा दुखों का पहाड़ | गया में तेज रफ्तार का कहर: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR, फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश तेज | रेलकर्मियों की बड़ी जीत, रनिंग स्टाफ के किलोमीटर भत्ते में 25 प्रतिशत की वृद्धि सुनिश्चित | डीडीयू मंडल का कमाल: कबाड़ बेचकर रेलवे ने की ₹80 करोड़ की बंपर कमाई, ‘वेस्ट टू वेल्थ’ के लक्ष्य को किया हासिल | मुख्यमंत्री की ‘समृद्धि यात्रा’ कल, यातायात व्यवस्था को लेकर रूट चार्ट जारी; कई रास्ते रहेंगे बंद | शहीद रंजीत यादव अमर रहे! संडेश्वर के वीर सपूत की याद में भावुक हुआ फतेहपुर, चौक और प्रवेश द्वार के नामकरण का प्रस्ताव पारित | नालंदा में सेवा की ऐसी मिसाल जिसे देख दुनिया रह गई हैरान! जर्जर झोपड़ी की जगह खड़ा हो गया ‘सुदामा का महल’, बेबस मां की आंखों में छलके सुख के आंसू | गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म और फर्जीवाड़े का आरोपी मानवेंद्र कृष्ण भारत गिरफ्तार | बिहार म्यूजियम में ‘बोधगया ग्लोबल डायलॉग’ का सफल समापन: छायाकार रूपक सिन्हा की तस्वीरों ने मोह लिया सबका मन | पुरूषोतम एक्सप्रेस में यात्री की मौत, गया रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव |