
पंचायत आम चुनाव में निर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को समारोहपूर्वक पद और गोपनीयता के साथ शराबबंदी को सफल बनाने की शपथ दिलाई गई। रोस्टर के अनुसार प्रथम दिन संडा, केसपा और रूपसपुर पंचायत के नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों ने शपथ दिलायी गई। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी वेद प्रकाश ने क्रमानुसार सभी को शपथ दिलाया। जिसमे संडा पंचायत के मुखिया रामजी शर्मा, सरपंच राम दयाल सिंह, केसपा पंचायत की मुखिया इंद्रमणि देवी, सरपंच शोभा देवी, रूपसपुर पंचायत की मुखिया रेखा रानी, सरपंच अनीता कुमारी सहित सभी वार्ड सदस्य व पंच शामिल है।

टॉस के आधार पर केसपा पंचायत के उप सरपंच बने गौरव
शपथग्रहण के पूर्व उक्त तीनों पंचायत के लिए क्रमबद्ध तरीके से उप मुखिया और उप सरपंच का निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न किया गया। जिसमे संडा पंचायत में अनीता देवी को उप मुखिया और राजेश सिंह उप सरपंच, केसपा पंचायत में रिंकू देवी को उपमुखिया और टॉस के आधार पर गौरव कुमार को उप सरपंच चुना गया। जबकि रूपसपुर पंचायत में श्रीराम मोची को उपमुखिया व बिजेंद्र कुमार को उप सरपंच निर्वाचित घोषित किया गया।
रिपोर्ट – आलोक रंजन ,टिकारी अनुमंडल संवाददाता