न्यूज शेयर करें

धनबाद के निरसा में फिल्म एक्टर पंकज त्रिपाठी के बहनोई और उनकी बहन एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। इसमें उनके बहनोई राकेश तिवारी की मौत हो गई। हादसे में उनकी बहन सविता तिवारी गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, मृतक राकेश तिवारी बंगाल में रेलवे में पोस्टेड थे और बिहार के गोपालगंज से अपनी पत्नी के साथ वापस बंगाल लौट रहे थे। इसी दौरान निरसा बाजार में उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह छतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने एक्सीडेंट के बाद, लोकल लोगों की मदद से दोनों व्यक्तियों को कार से बाहर निकाला और धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां राजेश तिवारी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पंकज की बहन सरिता तिवारी को सर्जिकल आईसीयू में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर है। यह भीषण हादसा निरसा एनएच पर हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी फ्लाइट से कोलकाता पहुंच गए हैं। वहीं उनके बहन सरिता तिवारी को बेहतर इलाज के लिए धनबाद से कोलकाता रेफर कर दिया गया है।