मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बेलागंज के सिंदानी गांव में सनकी युवक ने अधेड़ व्यक्ति पर हमला कर प्राइवेट पार्ट काटा, गांव में तनाव का माहौल

On: Tuesday, October 15, 2024 8:26 PM

रिपोर्ट – अजीत कुमार ,बेलागंज

बेलागंज थाना क्षेत्र के सिंदानी गांव में एक सनकी युवक द्वारा एक अधेड़ व्यक्ति के साथ बर्बर मारपीट और प्राइवेट पार्ट काटने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस घटना से पूरे गांव में तनाव का माहौल पैदा हो गया है।घटना के बाद डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को सीएचसी बेलागंज में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए गया रेफर कर दिया गया। पीड़ित ने बेलागंज थाना में लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मंगलवार की अहले सुबह सिंदानी गांव निवासी गणेश भगत टहलने निकले थे। लौटते समय गांव के ही कमाल मियां ने अचानक उन पर हमला कर दिया और मारपीट करने लगा। पीड़ित गणेश भगत ने बताया कि कमाल मियां ने पहले डंडे से उनके सिर पर वार किया, जिससे उनका सिर फट गया। जब वह ज़मीन पर गिर पड़े, तो कमाल मियां ने चाकू से उनके प्राइवेट पार्ट पर हमला किया। इसके बाद, जान से मारने के इरादे से उसने शरीर के अन्य हिस्सों पर दांतों से काटा। गणेश भगत की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद कमाल मियां भागकर अपने घर में छिप गया।

ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि कमाल मियां गांव में बदमाश प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जो पहले भी ग्रामीणों के साथ झगड़ा और मारपीट करता रहा है। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं भी उसके नाम हैं, लेकिन गांव की प्रतिष्ठा को देखते हुए लोग चुप रहते थे।घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है, और आशंका जताई जा रही है कि यह तनाव कभी भी सांप्रदायिक रूप धारण कर सकता है। प्रशिक्षु डीएसपी सह बेलागंज थानाध्यक्ष सदानंद कुमार ने बताया कि आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है और गांव में तनाव की स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस शांति बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
📰 Latest:
10 साल बड़ी शादीशुदा प्रेमिका के इश्क में अंधे बेटे ने कैंसर पीड़ित पिता को ईंट-पत्थरों से कूचकर मारा | गया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, अंतिम संस्कार से पहले पुलिस ने जब्त किया शव, पति समेत 4 पर केस दर्ज | मानपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी के मोबाइल के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, गया GRP को सौंपा गया आरोपी | गया जंक्शन पर बैग खोलते ही RPF के उड़े होश! निकली 14.835 किलो चांदी, आयकर विभाग तक पहुंचा मामला | रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! मोदी कैबिनेट ने 11.40 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन के बोनस की दी मंजूरी, खाते में आएंगे ₹17,951 | दिवाली-छठ से पहले बिहार को रेलवे का बड़ा तोहफा! पटना-दिल्ली के बीच दौड़ेगी वंदे भारत स्पेशल, जानें रूट और टाइमिंग | बेलागंज में बंद घर का ताला तोड़ 10 लाख के जेवरात और कीमती सामान ले उड़े चोर | IIM बोधगया की ‘स्पर्श 2.0’ पहल का विस्तार, गया के 10 ग्रामीण स्कूलों के 568 बच्चों को मिलेगी बेहतर शिक्षा | पिता ने लगाई डांट तो घर छोड़कर निकल पड़ा 15 साल का किशोर, गया स्टेशन पर RPF ने बचाया | गया के कोईरी बिगहा में शराब छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर पथराव, एसआई समेत पांच पुलिसकर्मी घायल; वाहन में तोड़फोड़ |