मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में जन वितरण विक्रेताओं की बड़ी बैठक, मांगें नहीं मानी गई तो खाद्यान्न वितरण ठप करने की चेतावनी

On: Friday, January 31, 2025 3:25 PM

गया। गया जिला फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के बैनर तले शुक्रवार को जिले के सभी अनुमंडलों और प्रखंडों के जन वितरण विक्रेताओं की महत्वपूर्ण बैठक गांधी मंडप में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बिहार प्रदेश के वरीय उपाध्यक्ष विगन प्रसाद शर्मा ने की, जबकि संचालन जिलाध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह ने किया।

विक्रेताओं की प्रमुख मांगें

बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि जन वितरण विक्रेताओं को ₹30,000 मासिक मानदेय दिया जाए और अनुकंपा बहाली में उम्र सीमा समाप्त की जाए। विक्रेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो वे जिलेभर में पोस (POS) मशीन बंद कर देंगे और खाद्यान्न वितरण पूरी तरह से रोक देंगे

अनशन पर बैठे विक्रेता के समर्थन में विक्रेताओं की चेतावनी

बैठक में नालंदा जिले के वयोवृद्ध जन वितरण विक्रेता अंबिका प्रसाद यादव के अनिश्चितकालीन आमरण अनशन का भी मुद्दा उठा। विक्रेताओं ने कहा कि यदि सरकार उनसे सम्मानजनक वार्ता कर अनशन समाप्त नहीं कराती है, तो जिलेभर में डोर स्टेप डिलीवरी से आए खाद्यान्न को गोदाम में रख लिया जाएगा, लेकिन वितरण पूरी तरह से ठप रहेगा

भारी संख्या में विक्रेताओं की उपस्थिति

इस अहम बैठक में डॉ. विजय कुमार यादव (जिला महामंत्री), उदय कुमार सिंह, श्याम राज सिंह, विजय कुमार कुशवाहा, जमुना मंडल, शिवकुमार यादव, बैजनाथ शर्मा, सुनील कुमार, मोहम्मद शाहिद, नरेश यादव, नागेश्वर दास , सुभाष यादव , कैलाश चौधरी, मंसूर आलम , समेत जिलेभर के सैकड़ों जन वितरण विक्रेता मौजूद रहे।

बैठक के अंत में अध्यक्ष के धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा संपन्न हुई।

→ अब देखना होगा कि सरकार विक्रेताओं की मांगों पर क्या रुख अपनाती है और क्या आंदोलन की चेतावनी के बाद कोई सकारात्मक पहल होती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
भारतीय रेलवे में सुधार: अश्विनी वैष्णव ने किए 5 बड़े ऐलान, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत | विश्व टीबी दिवस गया: जेपीएन अस्पताल से जागरूकता रैली रवाना, 10 हजार से अधिक मरीजों का हुआ सफल इलाज | BREAKING: गया के गुरपा में बड़ा हादसा, 11KV तार की चपेट में आने से 6 भैंसों की मौत; किसानों पर टूटा दुखों का पहाड़ | गया में तेज रफ्तार का कहर: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR, फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश तेज | रेलकर्मियों की बड़ी जीत, रनिंग स्टाफ के किलोमीटर भत्ते में 25 प्रतिशत की वृद्धि सुनिश्चित | डीडीयू मंडल का कमाल: कबाड़ बेचकर रेलवे ने की ₹80 करोड़ की बंपर कमाई, ‘वेस्ट टू वेल्थ’ के लक्ष्य को किया हासिल | मुख्यमंत्री की ‘समृद्धि यात्रा’ कल, यातायात व्यवस्था को लेकर रूट चार्ट जारी; कई रास्ते रहेंगे बंद | शहीद रंजीत यादव अमर रहे! संडेश्वर के वीर सपूत की याद में भावुक हुआ फतेहपुर, चौक और प्रवेश द्वार के नामकरण का प्रस्ताव पारित | नालंदा में सेवा की ऐसी मिसाल जिसे देख दुनिया रह गई हैरान! जर्जर झोपड़ी की जगह खड़ा हो गया ‘सुदामा का महल’, बेबस मां की आंखों में छलके सुख के आंसू | गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म और फर्जीवाड़े का आरोपी मानवेंद्र कृष्ण भारत गिरफ्तार |