मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में जन वितरण विक्रेताओं की बड़ी बैठक, मांगें नहीं मानी गई तो खाद्यान्न वितरण ठप करने की चेतावनी

On: Friday, January 31, 2025 3:25 PM

गया। गया जिला फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के बैनर तले शुक्रवार को जिले के सभी अनुमंडलों और प्रखंडों के जन वितरण विक्रेताओं की महत्वपूर्ण बैठक गांधी मंडप में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बिहार प्रदेश के वरीय उपाध्यक्ष विगन प्रसाद शर्मा ने की, जबकि संचालन जिलाध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह ने किया।

विक्रेताओं की प्रमुख मांगें

बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि जन वितरण विक्रेताओं को ₹30,000 मासिक मानदेय दिया जाए और अनुकंपा बहाली में उम्र सीमा समाप्त की जाए। विक्रेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो वे जिलेभर में पोस (POS) मशीन बंद कर देंगे और खाद्यान्न वितरण पूरी तरह से रोक देंगे।

अनशन पर बैठे विक्रेता के समर्थन में विक्रेताओं की चेतावनी

बैठक में नालंदा जिले के वयोवृद्ध जन वितरण विक्रेता अंबिका प्रसाद यादव के अनिश्चितकालीन आमरण अनशन का भी मुद्दा उठा। विक्रेताओं ने कहा कि यदि सरकार उनसे सम्मानजनक वार्ता कर अनशन समाप्त नहीं कराती है, तो जिलेभर में डोर स्टेप डिलीवरी से आए खाद्यान्न को गोदाम में रख लिया जाएगा, लेकिन वितरण पूरी तरह से ठप रहेगा।

भारी संख्या में विक्रेताओं की उपस्थिति

इस अहम बैठक में डॉ. विजय कुमार यादव (जिला महामंत्री), उदय कुमार सिंह, श्याम राज सिंह, विजय कुमार कुशवाहा, जमुना मंडल, शिवकुमार यादव, बैजनाथ शर्मा, सुनील कुमार, मोहम्मद शाहिद, नरेश यादव, नागेश्वर दास , सुभाष यादव , कैलाश चौधरी, मंसूर आलम , समेत जिलेभर के सैकड़ों जन वितरण विक्रेता मौजूद रहे।

बैठक के अंत में अध्यक्ष के धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा संपन्न हुई।

→ अब देखना होगा कि सरकार विक्रेताओं की मांगों पर क्या रुख अपनाती है और क्या आंदोलन की चेतावनी के बाद कोई सकारात्मक पहल होती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर | पितृपक्ष मेला: फल्गु नदी के बीच फव्वारों पर दिखा भगवान विष्णु और गयासुर का अद्‍भुत लेज़र शो, मंत्रमुग्ध हुए पिंडदानी | गया में गणेशोत्सव की धूम: परिधान और केश-सज्जा प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया जलवा, किरण खेर बनीं विजेता | मधेपुरा: संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा पहुंचे बभनगामा, जर्जर भवन की जगह नए निर्माण की उठी मांग | वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ |