मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में टनकुप्पा में दुर्गा पूजा और पुतला दहन का ऐतिहासिक आयोजन

On: Friday, October 3, 2025 10:23 AM

1962 से लगातार हो रहा आयोजन, इस साल पुतला दहन कार्यक्रम ने पूरे किए 50 साल

गया। टनकुप्पा प्रखंड मुख्यालय के टनकुप्पा बाजार में इस वर्ष दुर्गा पूजा और रावण-मेघनाद वध कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। इस आयोजन की विशेषता रही कि जहां दुर्गा पूजा का क्रम वर्ष 1962 से ही निरंतर चला आ रहा है, वहीं रावण और मेघनाद के पुतला दहन एवं राम-रावण युद्ध कार्यक्रम की परंपरा वर्ष 1976 से शुरू होकर इस साल स्वर्णिम 50 वर्ष पूरे कर चुकी है।

दुर्गा पूजा समिति टनकुप्पा की ओर से आयोजित इस भव्य पर्व की अध्यक्षता वर्तमान अध्यक्ष नरेश प्रसाद वर्मा ने की। समिति के पूर्व अध्यक्षों में स्व. माथुरा साव, स्व. धीरेंद्र कुमार दफ्तुआर, स्व. बलेश्वर प्रसाद कुशवाहा, उपेंद्र प्रसाद, विकास रंजन दफ्तुआर, शंकर शर्मा, रविंद्र पासवान, सुधीर साव, पुतुल शर्मा और गोरेलाल चौधरी का उल्लेखनीय योगदान रहा है।

इस आयोजन की नींव टनकुप्पा के पूर्व मुखिया स्व. अखिलेश्वर प्रसाद सिन्हा, स्व. नागेश्वर प्रसाद सिन्हा, पूर्व सरपंच स्व. धनु महतो, स्व. शिवनाथ महतो और स्व. माथुरा साव ने ग्रामीणों के सहयोग से रखी थी।

कार्यक्रम के दौरान राम-रावण युद्ध का नाटकीय मंचन किया गया, जिसमें लक्ष्मण जी को शक्ति बाण लगना, मूर्छित होना, हनुमान जी द्वारा सुखेन वैद्य और संजीवनी बूटी लाकर लक्ष्मण जी को जीवित करना जैसे प्रसंगों का जीवंत चित्रण कलाकारों ने प्रस्तुत किया। इसके बाद रावण और मेघनाद का पुतला दहन हजारों दर्शकों की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर टनकुप्पा निवासी एवं स्थायी लोक अदालत सहरसा के इंचार्ज चेयरमैन विकास रंजन दफ्तुआर, बीडीओ अलीशा कुमारी, सीओ ओमप्रकाश भगत, थानाध्यक्ष बसंत कुमार राय, रविंद्र पासवान, पूर्व मुखिया सुधीर साव, शंकर शर्मा, विनोद सिंह, झलक सिंह, रविंद्र कुमार, रामचंद्र महतो, अविमुक्त कमल सिन्हा, दिनेश विश्वकर्मा सहित टनकुप्पा, वजीरगंज, फतेहपुर, बोधगया और मोहन प्रखंड के हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।

इस विशाल आयोजन को सफल बनाने में दुर्गा पूजा समिति टनकुप्पा के अध्यक्ष नरेश प्रसाद वर्मा, भानु प्रताप, पुजारी सुगंध पांडे, मुन्ना पांडे, उमेश विश्वकर्मा, शिवकुमार यादव, शंभू यादव, राजा यादव, शंकर कुशवाहा समेत समिति के सैकड़ों कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में नकली साबुन फैक्ट्री का भंडाफोड़: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर चल रहा था फर्जीवाड़ा, पुलिस ने जब्त किए 500 से अधिक पैकेट | बाराचट्टी से फतेहपुर के दो एटीएम शातिर गिरफ्तार: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 41 कार्ड बरामद | खुशखबरी: अब आपका बिजली बिल आएगा ’00’, गया के हरिदास सेमिनरी में 25 फरवरी को बिजली विभाग बताएगा ‘जीरो बिल’ का फॉर्मूला! | पूर्वज की विरासत को सम्मान: मेरोखाप के मुख्य मार्ग का नाम ‘श्री शंभु शरण मार्ग’ रखने की उठी माँग | गया: किसानों के लिए ‘फार्मर रजिस्ट्री’ महाअभियान तेज, अब गांव-गांव में बनेगी डिजिटल आईडी; लापरवाही पर डोभी BAO का वेतन बंद | फतेहपुर में सियासी घमासान: प्रमुख और उपप्रमुख की कुर्सी पर संकट, 14 सदस्यों ने खोला मोर्चा | कला और सेवा का संगम: सारंग आर्ट एंड म्यूजिक द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन | जहानाबाद: स्मार्ट मीटर की भ्रांतियां दूर करने के लिए बिजली विभाग का ‘गांव-गांव’ अभियान, ग्राम सभाओं से उपभोक्ताओं को किया जागरूक | आईआईएम बोधगया के शानदार 10 साल: भारतीय डाक विभाग ने विशेष स्मारक लिफाफा जारी कर दी गौरवमयी उपलब्धि को मान्यता | गया में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, पूर्व प्रमुख के दामाद की मौत, 4 घायल |