मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

हाईकोर्ट के आदेश पर फतेहपुर के काबिलपुर गांव में कार्रवाई, चार मकान बुलडोजर से जमींदोज

On: Wednesday, August 20, 2025 2:50 PM

फतेहपुर। फतेहपुर प्रखंड के जयपुर पंचायत अंतर्गत काबिलपुर गांव में बुधवार को प्रशासन ने हाईकोर्ट के आदेश पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया। इस दौरान तीन कच्चे और एक पक्का मकान को बुलडोजर से ध्वस्त कर अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

जानकारी के अनुसार, गांव के राजकुमार यादव ने वर्षों से सरकारी सड़क की जमीन पर बने अवैध मकानों को लेकर उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन से कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन जब सुनवाई नहीं हुई तो मामला कोर्ट तक पहुंचा। हाईकोर्ट ने आदेश जारी कर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने कार्रवाई की।

अतिक्रमित जमीन पर गांव के रामोतार, जेहल, यद्दु, भोला, गजाधर और भगवान ने मकान बना रखा था। इन सभी का मकान बुधवार को प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में तोड़ दिया गया।

कार्रवाई के दौरान फतेहपुर प्रखंड की अंचलाधिकारी अमिता सिन्हा मौके पर मौजूद रहीं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फतेहपुर और गुरपा थाना की पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पूरी कार्यवाही बिना किसी विरोध के शांतिपूर्ण ढंग से पूरी कर ली गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
मैट्रिक की सफलता का जश्न मातम में बदला: फतेहपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने तीन छात्रों को रौंदा, 2 की मौत | फल्गु नदी की बदहाली पर आक्रोश: वैष्णव युवा ब्रिगेड ने प्रशासन को घेरा, कोर्ट जाने की दी चेतावनी | बापू टावर में ‘मगही महोत्सव’ का भव्य समापन: विरासत और कला के संगम ने जीता अतिथियों का दिल | फतेहपुर: पायनियर पब्लिक स्कूल के 5वें वार्षिकोत्सव में नन्हे सितारों ने बिखेरी चमक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता सबका दिल | IIM बोधगया में हिंदी कार्यशाला का शानदार आयोजन: राजभाषा के गौरव को और सशक्त करने का संकल्प | मगही महोत्सव 2026: पटना के बापू टावर में सजेगी मगध की सांस्कृतिक विरासत, 50 से अधिक लघु फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग | बेलागंज सड़क हादसा: बेल्हाड़ी और शंकरपुर गांव में स्थिति तनावपूर्ण, भारी पुलिस बल तैनात | टेउसा बाजार में छठ पर्व पर विशाल भंडारा, युवाओं ने दिखाई सेवा और एकता की मिसाल | भारतीय रेलवे में सुधार: अश्विनी वैष्णव ने किए 5 बड़े ऐलान, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत | विश्व टीबी दिवस गया: जेपीएन अस्पताल से जागरूकता रैली रवाना, 10 हजार से अधिक मरीजों का हुआ सफल इलाज |