मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

फतेहपुर जन औषधि केंद्र पर जन औषधि दिवस का आयोजन, मरीजों को दी गई सस्ती दवाओं की जानकारी

On: Saturday, March 8, 2025 10:05 AM

फतेहपुर: प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर 7 मार्च को जन औषधि दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों और आमजन को जन औषधि केंद्र पर उपलब्ध किफायती और गुणवत्तापूर्ण दवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जन औषधि केंद्र से दवा खरीद रहे मोरहे के निवासी कृष्णा सिंह ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से यहां से दवाएं ले रहे हैं। खासकर शुगर की दवाएं उन्हें बाजार के मुकाबले बेहद कम कीमत पर मिल जाती हैं और इनका असर भी बेहतर होता है।

जन औषधि केंद्र के संचालक समर राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि गया एडीसी के निर्देशानुसार इस केंद्र पर जन औषधि दिवस मनाया गया। उन्होंने कहा, “जब 2020 में फतेहपुर में यह केंद्र शुरू हुआ था, तब जागरूकता की कमी के कारण बहुत कम लोग यहां आते थे। लेकिन अब, जन औषधि की विशेषताओं और सस्ती दवाओं की जानकारी मिलने के बाद, मरीज पहले इसी केंद्र पर आना पसंद करते हैं। वर्तमान में प्रतिदिन सैकड़ों लोग यहां से दवा खरीद रहे हैं।”

इस अवसर पर अस्पताल प्रशासन ने भी प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के महत्व पर प्रकाश डाला और लोगों से अपील की कि वे महंगी ब्रांडेड दवाओं की बजाय सरकार द्वारा प्रमाणित सस्ती और प्रभावी दवाओं का उपयोग करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |