मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

डा. श्रीकृष्ण सिंह को भारतरत्न से सम्मानित करे सरकार, उपेक्षा और बर्दाश्त नही : सत्येंद्र नारायण

On: Friday, January 31, 2025 3:52 PM

टिकारी संवाददाता: अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी प्रखंड टिकारी द्वारा  एवं महान स्वतंत्रता सेनानी, बिहार केशरी व राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री डा. श्रीकृष्ण सिंह की 64 वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। प्रखंड के मउ ग्राम में कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि सह पूर्व जिला पार्षद सत्येंद्र नारायण के आवास पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डा. केशरी के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण के साथ राष्ट्र निमार्ण में उनके अतुलनीय योगदान पर चर्चा के साथ हुआ। इस अवसर पर श्री कृष्ण चेतना मंच के बैनर तले  नारायण द्वारा लगभग एक सौ गरीब, असहाय, दिव्यांग व जरूरतमंदों के बीच कंबल का भी वितरण किया गया। सभा की अध्यक्षता करते हुए मंच के संयोजक नारायण ने कहा है कि केंद्र सरकार को अबिलम्ब बिहार केसरी को भारत रत्न प्रदान करना चाहिए। मुख्यमंत्री के रूप में श्रीबाबू ने जमींदारी प्रथा को समाप्त किया एवं दलितों को देवघर मंदिर में प्रवेश दिलाने का ऐतिहासिक व अविस्मरणीय कार्य किया। राष्ट्र और राज्य के निर्माण में उनके योगदानों व कार्यों को युगों युगों तक याद किया जाएगा। वंही मंच के सह संयोजक हिमांशु शेखर ने कहा कि श्रीबाबू का शासन काल बिहार का स्वर्णिम युग रहा है। प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष नाथुन पासवान ने कहा कि हम सभी को श्रीबाबू के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर रामजी शर्मा, कैलाश शर्मा, दीपक चौधरी, शौकत अंसारी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |