मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के महामंत्री एस.एन.पी. श्रीवास्तव नेशनल काउंसिल/जेसीएम के सदस्य नियुक्त, गया शाखा में जश्न

On: Sunday, December 7, 2025 3:20 PM

रिपोर्ट: देवब्रत मंडल

गया। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन, हाजीपुर के महामंत्री कॉमरेड एस.एन.पी. श्रीवास्तव को रेल मंत्रालय ने नेशनल काउंसिल/जेसीएम (स्टाफ साइड) का सदस्य नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पूर्व मध्य रेलवे के कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है, वहीं यूनियन के हाजीपुर जोन और गया शाखा में खुशी की लहर है।

ऑल इंडिया रेलवेमैन्स फेडरेशन, नई दिल्ली के कार्यकारिणी समिति सदस्य कॉम मिथलेश कुमार ने बताया कि श्रीवास्तव की नियुक्ति से पूर्व मध्य रेल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस कदम से 8वें वेतन आयोग के लिए रेलकर्मियों की मांगों को प्रभावी रूप से उठाने का भी बेहतर अवसर प्राप्त होगा।

नियुक्ति की सूचना मिलते ही ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन, शाखा गया के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की। जश्न में शामिल प्रमुख कामरेडों में शाखा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद, सचिव मुकेश सिंह, संजीत कुमार, रवि राज, बी.के. चौधरी, अजीत कुमार श्रीवास्तव, वीरेंद्र कुमार, अजय कुमार सिंह, मनोज कुमार, धीरज कुमार, नीरज कुमार, कुणाल रंजन, राजीव कुमार अवस्थी, प्रमोद कुमार, नर्मदा शांडिल्य, मुन्नी कुमारी, किरण कुमारी, युवा शाखा अध्यक्ष रविंद्र कुमार, सचिव राकेश कुमार, कृष्णानंद श्रीवास्तव, दीपक मिस्त्री और मोहम्मद जफर अली सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
अनशन और शिकायतों के बाद प्रशासनिक कार्रवाई, कोंच बीईओ का प्रभार बदला गया | वर्दी पहनकर परिवार का नाम रोशन करने निकला था बेटा, बक्सर में ट्रेनिंग के दौरान गई जान; वजीरगंज में पसरा मातम | अतरी में दर्दनाक हादसा: मतबलवा आहार में नहाने गई 14 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत, आजाद नगर में पसरा मातम | अनशन तीसरे दिन भी जारी, एसडीओ-डीपीओ से वार्ता विफल, विधायक ने दी 24 घंटे की चेतावनी | मगध का सबसे बड़ा ‘नटवरलाल’ बेनकाब! मजदूरी से अरबों के साम्राज्य तक, लग्जरी गाड़ियों में घूमने वाले दीपक शर्मा ने बिछाया 150 करोड़ का जाल | पितृपक्ष मेला 2026: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे मुस्तैद, डीआरएम ने बारिश के बीच रात में किया गया स्टेशन का औचक निरीक्षण | मगध में अपराधियों के लिए खतरे की घंटी: आईजी विकास वैभव का सख्त अल्टीमेटम— ‘अपराध छोड़ें या मगध’ | गया-कोडरमा रेलखंड पर भारी बारिश से टनल के पास लैंडस्लाइड, अप लाइन पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें फंसी | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज | ब्रेकिंग न्यूज: बिहटा में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की भीषण मुठभेड़: टॉप-10 बदमाश को लगी गोली, एसआई भी घायल |