मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया: पाई विगहा के मंझार गांव में आहार में डूबने से व्यक्ति की मौत, गांव में मातम

On: Sunday, August 17, 2025 4:25 PM

पाई विगहा: गया जिले के पाई विगहा थाना क्षेत्र के मंझार गांव में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें आहार (स्थानीय तालाब/नहर) में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिद्धि शर्मा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, सिद्धि शर्मा आहार के समीप शौच करने गए थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए। बाहर निकलने का प्रयास असफल रहने पर उनकी डूबकर मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना पर पाई विगहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया भेज दिया।
थानाध्यक्ष बैरिस्टर राम ने बताया कि आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों को सरकार की ओर से आपदा राहत मद के तहत निर्धारित मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में नकली साबुन फैक्ट्री का भंडाफोड़: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर चल रहा था फर्जीवाड़ा, पुलिस ने जब्त किए 500 से अधिक पैकेट | बाराचट्टी से फतेहपुर के दो एटीएम शातिर गिरफ्तार: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 41 कार्ड बरामद | खुशखबरी: अब आपका बिजली बिल आएगा ’00’, गया के हरिदास सेमिनरी में 25 फरवरी को बिजली विभाग बताएगा ‘जीरो बिल’ का फॉर्मूला! | पूर्वज की विरासत को सम्मान: मेरोखाप के मुख्य मार्ग का नाम ‘श्री शंभु शरण मार्ग’ रखने की उठी माँग | गया: किसानों के लिए ‘फार्मर रजिस्ट्री’ महाअभियान तेज, अब गांव-गांव में बनेगी डिजिटल आईडी; लापरवाही पर डोभी BAO का वेतन बंद | फतेहपुर में सियासी घमासान: प्रमुख और उपप्रमुख की कुर्सी पर संकट, 14 सदस्यों ने खोला मोर्चा | कला और सेवा का संगम: सारंग आर्ट एंड म्यूजिक द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन | जहानाबाद: स्मार्ट मीटर की भ्रांतियां दूर करने के लिए बिजली विभाग का ‘गांव-गांव’ अभियान, ग्राम सभाओं से उपभोक्ताओं को किया जागरूक | आईआईएम बोधगया के शानदार 10 साल: भारतीय डाक विभाग ने विशेष स्मारक लिफाफा जारी कर दी गौरवमयी उपलब्धि को मान्यता | गया में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, पूर्व प्रमुख के दामाद की मौत, 4 घायल |