मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

करोड़ रुपए के अफीम के साथ गया सहित छपरा जिले के चार तस्कर गिरफ्तार, शेरघाटी से लेकर अंबाला ले जाने के लिए पहुंचे थे डेहरी रेलवे स्टेशन

On: Thursday, March 20, 2025 1:12 PM

देवब्रत मंडल

डेहरी-ऑन-सोन रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके पास से कुल 77 किलोग्राम अफीम बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपए आंकी गई है। पकड़े गए तस्करों में दो गया जिले और दो छपरा जिले के निवासी हैं। ये सभी अफीम की बड़ी खेप लेकर अंबाला जाने की फिराक में थे।

रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई

आरपीएफ पोस्ट-डेहरी ऑन सोन के निरीक्षक प्रभारी राम विलास राम ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रेन के माध्यम से मादक पदार्थों की तस्करी होने वाली है। इस पर तुरंत एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें उपनिरीक्षक कुमार गौरव, सहायक उपनिरीक्षक मनोज कुमार चौधरी, प्रधान आरक्षी विनोद कुमार सिंह, आरक्षी अभिमन्यु सिंह, आरक्षी कमल राज और आरक्षी रुपेश भारती सहित जीआरपी से हवलदार सुनील टुडू शामिल थे।

गुरुवार को प्लेटफार्म संख्या-3 पर तैनात इस टीम ने चारों संदिग्धों को घेर लिया। जब उनकी तलाशी ली गई, तो उनके बैग से भारी मात्रा में अफीम बरामद हुई। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वे यह अफीम शेरघाटी से लाए थे और इसे ट्रेन से अंबाला ले जाने की योजना थी।

गिरफ्तार तस्करों के नाम और बरामदगी का विवरण

गिरफ्तार तस्करों की पहचान इस प्रकार हुई:

  1. धनराज कुमार (19 वर्ष) – पुत्र सुनील कुमार, निवासी रामपुर, बोधगया, गया (बरामद अफीम: 26.2 किलोग्राम)
  2. शिवा कुमार (21 वर्ष) – पुत्र देवनंदन साव, निवासी कटोरवा, बोधगया, गया (बरामद अफीम: 17 किलोग्राम)
  3. धीरज कुमार (24 वर्ष) – पुत्र कामेश्वर राय, निवासी मुरवाखास, ईशुआपुर, छपरा (बरामद अफीम: 21 किलोग्राम)
  4. शैलेन्द्र राय (23 वर्ष) – पुत्र मेर सराय, निवासी मुरवाखास, ईशुआपुर, छपरा (बरामद अफीम: 13 किलोग्राम)

मौके पर पहुंचकर की गई विधि-सम्मत कार्रवाई

आरपीएफ पोस्ट प्रभारी राम विलास राम ने बताया कि मामला नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट से जुड़ा होने के कारण अंचलाधिकारी संजय कुमार को मौके पर बुलाया गया। उनकी उपस्थिति में सभी विधि-सम्मत प्रक्रियाओं का पालन करते हुए आगे की कार्रवाई की गई।

तस्करों को आरपीएफ उपनिरीक्षक कुमार गौरव ने रेल थानाध्यक्ष डेहरी ऑन सोन को एक लिखित शिकायत पत्र के साथ सौंप दिया, जिसके बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई।

मादक पदार्थों की तस्करी पर आरपीएफ की सख्ती

रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की इस बड़ी कार्रवाई से यह साफ हो गया है कि रेलवे के माध्यम से मादक पदार्थों की तस्करी पर अब कड़ी नजर रखी जा रही है। डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन पर पहले भी कई बार अफीम और गांजे की खेप पकड़ी जा चुकी है, लेकिन इस बार की बरामदगी काफी बड़ी है। सुरक्षा एजेंसियां अब यह भी जांच कर रही हैं कि इस तस्करी में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया जंक्शन: संपर्क क्रांति में चढ़ते वक्त फिसला वृद्ध यात्री, प्लेटफॉर्म-ट्रेन के बीच गिरा, यात्रियों ने बचाई जान, RPF नदारद | ब्रेकिंग न्यूज: गया जंक्शन पर वेस्ट बंगाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में चढ़ने के क्रम एक वृद्ध यात्री गंभीर रूप से हुआ घायल | ट्रेनें बनीं अपराधियों का अड्डा: जून में डीडीयू-धनबाद मंडल में चोरी-छिनतई की मानो बाढ़ आई, प्रीमियम ट्रेनों में भी यात्री असुरक्षित | बिजहरा गांव में स्वर्गीय गुलबनी देवी की श्रद्धांजलि सभा एवं सामूहिक भोज का आयोजन | महिला की मौत के बाद सीएचसी में बवाल, परिजनों ने एंबुलेंस में की तोड़फोड़ | गया: भीषण सड़क हादसे में कंप्यूटर शिक्षक की मौत, परिजनों में कोहराम; छह माह पहले ही हुई थी शादी | सुना है खुदा पत्थरों में नहीं इंसानों में रहता है… गया के डॉ. विनोद मंडल की इस कहानी को पढ़कर आपको भी यकीन हो जाएगा! | मगध लाइव न्यूज़ के पत्रकार महताब अंसारी के पिता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर | गया: किलकारी समर कैंप ‘चक धूम-धूम’ का रंगारंग समापन, बच्चों ने लोक नृत्यों से बांधा समां | मुहर्रम को लेकर कोंच थाना में शांति समिति की बैठक, दसवीं मुहर्रम पर बुधवार को निकलेगा अखाड़ा जुलूस |