मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

देश की अर्थव्यवस्था के रीढ़ थे पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह: सत्येंद्र नारायण

On: Friday, December 27, 2024 3:26 PM

टिकारी संवाददाता: देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आकस्मिक निधन पर शुक्रवार को स्थानीय डाक बंगला परिसर में शोक-श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कांग्रेस द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा मे महागठबंधन से जुड़े सभी दल के नेताओं ने भाग लिया और उनके तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर डा. सिंह को याद किया। सभा की अध्यक्षता समाजवादी नेता प्रोफ़ेसर मुद्रिका प्रसाद नायक, कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि सह पूर्व जिला पार्षद सत्येंद्र नारायण, राजद नेता सुरेश प्रसाद यादव, राम लखन भगत, विनोद शर्मा आदि वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री डा. सिंह के व्यक्तित्व कृतित्व और उनके कार्यकाल की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि नारायण ने पूर्व प्रधानमंत्री डा. सिंह को भारतीय अर्थव्यवस्था का रीढ़ बताया। उन्होंने आगे कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डा सिंह भारत का एक महान नेता, अद्वितीय अर्थशास्त्री के साथ ईमानदार छवि के नेता को देश ने खो दिया। उनकी मृत्यु से देश को अपूरणीय क्षति हुई है। अपनी विद्वत्ता और ईमानदारी से भारत के आर्थिक विकास की नींव रखी। वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने 1991 में देश को आर्थिक संकट से उबारा और आर्थिक उदारीकरण की दिशा में क्रांतिकारी कदम उठाए। जिससे भारत को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान मिली। पूरे कार्यकाल में उन पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा। डा. सिंह के निधन पर शोक व श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में राजद नेता बंटी यादव, अवधेश यादव, आनंद कुमार, नागेंद्र सिंह, गणेश कुमार, दीपक चौधरी, नाथुन पासवान, कैलाश केसरी आदि महागठबंधन के कई नेताओं का नाम शामिल है। सभा का समापन 2 मिनट का मौन श्रद्धांजलि अर्पण के साथ हुआ। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बेलागंज में फर्जी बालू चालान गिरोह का पर्दाफाश: खनन विभाग ने सरगना को किया गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में उपकरण बरामद | ✍️पाठकों की कलम से: नयन भरे जल प्रियतम के, बादल भरे जल वारि | गयाजी के विकास को नई ऊंचाई देंगे सड़क और हवाई अड्डा विस्तारीकरण प्रोजेक्ट, जिलाधिकारी ने कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश | गया-पटना NH पर भीषण सड़क हादसा: फतेहपुर मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक ने पैदल व्यक्ति को रौंदा, मौत | झारखंड से लापता 10 बिरहोर जनजाति के बच्चे बिहार में मिले, तकनीकी और त्वरित समन्वय से मिली सफलता | गयाजी: डीएम शशांक शुभंकर ने किया विकास कार्यों का औचक निरीक्षण; मायापुर में 56 एकड़ में आकार ले रहा बिहार का पहला ‘मिलेट्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस | गया में तीन दिवसीय ‘अभिव्यंजना’ कला प्रदर्शनी का भव्य समापन, प्रतिभाओं ने बिखेरा कला का जादू | सिन्धुगढ़ थाना प्रभारी पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य ने लगाया मारपीट का आरोप, SSP से शिकायत | अब भूखे नहीं सोएंगे घनश्याम के पोते-पोतियां: दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर बुजुर्ग के घर पहुँची संत रामपाल जी महाराज की ‘अन्नपूर्णा मुहिम’, मिलेगा जीवनभर का सहारा | बोधगया में बौद्ध महोत्सव 2026 का शुभारंभ : आस्था, विरासत और सुरों का सजेगा महासंगम |