मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए गया-पटना के बीच चलेगी अतिरिक्त मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन

On: Monday, September 16, 2024 9:38 AM
गया पटना मेमू पैसेंजर

न्यूज डेस्क: भारतीय रेलवे ने आगामी त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए गया और पटना के बीच एक जोड़ी मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन (ट्रेन संख्या 03656/03655) संचालित करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 16 सितंबर 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक प्रतिदिन परिचालित होगी, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी और यात्रा के दौरान भीड़ का दबाव कम होगा।

ट्रेन परिचालन का विवरण:

गाड़ी संख्या 03656 गया-पटना मेमू पैसेंजर स्पेशल प्रतिदिन सुबह 6:15 बजे गया से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन 6:42 बजे बेला, 7:35 बजे जहानाबाद, 8:05 बजे तरेगना और 8:36 बजे पुनपुन स्टेशन पर रुकते हुए सुबह 9:45 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 03655 पटना-गया मेमू पैसेंजर स्पेशल प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे पटना से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन 10:56 बजे पुनपुन, 11:27 बजे तरेगना, 11:58 बजे जहानाबाद और 12:46 बजे बेला स्टेशन पर ठहराव के बाद दोपहर 1:40 बजे गया पहुंचेगी।

इस अतिरिक्त ट्रेन के संचालन से गया और पटना के बीच यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों, खासकर त्योहारी सीजन में सफर करने वालों को बड़ी सुविधा मिलेगी। यह विशेष ट्रेन यात्रियों को भीड़भाड़ से बचाने और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, सरस्वती चन्द्र ने कहा कि रेलवे यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए इस विशेष ट्रेन का संचालन कर रहा है, ताकि यात्रियों को त्योहारी सीजन के दौरान कोई असुविधा न हो।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
मैट्रिक की सफलता का जश्न मातम में बदला: फतेहपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने तीन छात्रों को रौंदा, 2 की मौत | फल्गु नदी की बदहाली पर आक्रोश: वैष्णव युवा ब्रिगेड ने प्रशासन को घेरा, कोर्ट जाने की दी चेतावनी | बापू टावर में ‘मगही महोत्सव’ का भव्य समापन: विरासत और कला के संगम ने जीता अतिथियों का दिल | फतेहपुर: पायनियर पब्लिक स्कूल के 5वें वार्षिकोत्सव में नन्हे सितारों ने बिखेरी चमक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता सबका दिल | IIM बोधगया में हिंदी कार्यशाला का शानदार आयोजन: राजभाषा के गौरव को और सशक्त करने का संकल्प | मगही महोत्सव 2026: पटना के बापू टावर में सजेगी मगध की सांस्कृतिक विरासत, 50 से अधिक लघु फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग | बेलागंज सड़क हादसा: बेल्हाड़ी और शंकरपुर गांव में स्थिति तनावपूर्ण, भारी पुलिस बल तैनात | टेउसा बाजार में छठ पर्व पर विशाल भंडारा, युवाओं ने दिखाई सेवा और एकता की मिसाल | भारतीय रेलवे में सुधार: अश्विनी वैष्णव ने किए 5 बड़े ऐलान, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत | विश्व टीबी दिवस गया: जेपीएन अस्पताल से जागरूकता रैली रवाना, 10 हजार से अधिक मरीजों का हुआ सफल इलाज |