मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

फतेहपुर प्रखंड में पीएम आवास योजना में गड़बड़ी, ग्रामीण आवास सहायक पर प्राथमिकी दर्ज

On: Tuesday, February 25, 2025 4:09 PM

गया: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभुकों का नाम जोड़ने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है, लेकिन इस दौरान कई पंचायतों में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में गया जिले के फतेहपुर प्रखंड में तत्कालीन ग्रामीण आवास सहायक राजेश कुमार पर सरकारी राशि के दुरुपयोग और कर्तव्य में लापरवाही के गंभीर आरोप लगे हैं। इस मामले में फतेहपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

क्या है पूरा मामला?

फतेहपुर प्रखंड के निमी, दक्षिणी लोधवे, पहाड़पुर और कठौतिया केवाल पंचायतों में प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत लाभार्थियों को एक से अधिक बार आवास योजना का लाभ दिया गया। सरकारी जांच में सामने आया कि यह गड़बड़ी तत्कालीन ग्रामीण आवास सहायक राजेश कुमार के कार्यकाल में हुई, जो वर्तमान में टिकारी प्रखंड कार्यालय में कार्यरत हैं। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (DRDA) गया के निदेशक द्वारा जारी पत्र में इस अनियमितता की पुष्टि की गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, सरकारी राशि का दुरुपयोग हुआ और इसका सीधा लाभ उन लाभार्थियों को मिला, जिन्हें नियमों के विरुद्ध योजना का दोबारा लाभ दिया गया।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए फतेहपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) अलिशा कुमारी ने थाना प्रभारी को पत्र भेजकर राजेश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया था। BDO द्वारा थाने दी गई लिखित शिकायत पत्र के अनुसार, राजेश कुमार ने अपने पद का दुरुपयोग कर कई लाभार्थियों को अवैध रूप से आवास योजना का लाभ दिलाया, जिससे सरकारी धन का गबन हुआ। इस मामले में उनसे स्पष्टीकरण मांगने के लिए पत्र भेजा गया था, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

थाने में मामला दर्ज, जांच जारी

फतेहपुर थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि राजेश कुमार के विरुद्ध के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच जारी है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अब पुलिस और प्रशासन की संयुक्त जांच में यह स्पष्ट होगा कि इस गड़बड़ी में और कौन-कौन शामिल था। यदि जांच में दोषी पाए जाते हैं, तो राजेश कुमार के खिलाफ  खिलाफ कठोर कदम उठाए जा सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
क्या आपमें है हुनर? गया की दीवारों पर उकेरे जाएंगे आपके चित्र, डीएम खुद देंगे नकद इनाम; पढ़ें ‘पेंट द सिटी’ की पूरी डिटेल | मगध IG विकास वैभव की फटकार के बाद जागी फतेहपुर पुलिस, ‘डायन’ बताकर वृद्धा और गर्भवती बहू को पीटने के मामले में FIR दर्ज | फतेहपुर में डायन बताकर 60 वर्षीय वृद्धा और गर्भवती बहू को सरेआम पीटा, 6 दिन बाद भी FIR नहीं; न्याय के लिए मगध IG विकास वैभव के दरबार पहुंची पीड़िता | कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सुलेबट्टा में श्री राधा कृष्ण समिति का गठन, सैकड़ों युवाओं की मौजूदगी में बनी रणनीति | बच्चों को नहीं मिली किताबें, विद्यालय से पुस्तकें हटाने का वीडियो वायरल | मजदूरी कर घर लौटने की थी तैयारी, पिकअप की टक्कर से युवक की मौत | मोटर चोरी करते तीन चोर रंगे हाथ गिरफ्तार, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा | श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं को रेलवे का तोहफा: गया और मधुपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग | इलाज कराने पटना गए व्यक्ति का 16 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग, परिजन चिंतित | गया के युवाओं के लिए सुनहरा मौका: अब सीधे डीएम से करें अपने मन की बात, शुरू हुई ‘कॉफी विद डीएम’ पहल |