मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

फतेहपुर के वैजदा गांव में वर्तमान विधायक कुमार सर्वजीत के खिलाफ फूटा जनाक्रोश, कीचड़ भरी सड़क पर धान रोपाई कर जताया विरोध

On: Sunday, August 10, 2025 4:05 PM
सड़क पर धान रोपते बैजदा गांव की महिलाएं

फतेहपुर: गया जिला के फतेहपुर प्रखंड के बारा पंचायत अंतर्गत वैजदा गांव में बुनियादी ढांचे की अनदेखी ने जनाक्रोश का रूप ले लिया है। दशकों से पक्की सड़क से वंचित ग्रामीणों ने इस बार विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। सैकड़ों महिला-पुरुष एकजुट होकर कीचड़ में तब्दील सड़क पर धान की रोपाई करने उतर गए और जोरदार नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी – “रोड नहीं तो वोट नहीं।”

ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में यह सड़क पूरी तरह कीचड़ में बदल जाती है, जिससे आवागमन नामुमकिन हो जाता है। खेत तक पहुंचना, बच्चों को स्कूल भेजना और बीमारों को अस्पताल ले जाना गंभीर चुनौती बन जाता है। इस बार नाराज ग्रामीणों ने तय किया कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर ऐसा विरोध दर्ज कराया जाए, जिसे नजरअंदाज करना किसी के लिए संभव न हो।

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने वर्तमान विधायक कुमार सर्वजीत पासवान के खिलाफ जमकर नारे लगाए। उनका आरोप है कि विधायक बार-बार अपने पूरे विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के पक्कीकरण का दावा करते हैं, लेकिन वैजदा गांव अब भी विकास से कोसों दूर है।

गांव के बुजुर्गों का कहना है कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी इसी कच्ची और कीचड़ भरी सड़क पर गुजार दी, लेकिन अब नई पीढ़ी के लिए वे चुप नहीं बैठेंगे। ग्रामीणों ने साफ कहा कि अगर आगामी चुनाव से पहले सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं हुआ, तो पूरा गांव मतदान का बहिष्कार करेगा।

यह विरोध अब पूरे बोधगया विधानसभा में चर्चा का विषय बन गया है, और क्षेत्र की सियासत में हलचल मचा दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |