न्यूज शेयर करें

कोंच प्रखंड के परसावां गांव स्थित विष्णु प्रिया राइस मिल में किसान संवाद का आयोजन सोमवार को किया गया जिसमें पूर्व मंत्री सह गया विधायक प्रेम कुमार शामिल हुए।
संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा उतरी मंडल के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने किया। सभा को सम्बोधित करते हुए बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह वर्तमान गया के विधायक ड़ॉ. प्रेम कुमार ने बताया कि पुरे बिहार को सुखाड़ क्षेत्र घोषित कर देना चाहिए ताकि किसान को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। उन्होंने कृषि फीडर में बिजली की समस्या पर जोर दिया और कहा कि किसानों के धान मर रहे हैं और पानी का लेयर भाग रहा है। बिहार सरकार जो डीजल अनुदान राशि दे रही है वह सराहनीय नहीं है। मौके आयोजनकर्ता चंदन कुमार, मुकेश कुमार, राजेश कुमार, राजेंद्र राम, देवानंद पासवान, राधे श्याम शर्मा, सुनील कुमार सिंह, संजीव सिंह, दिलीप कुमार, जितेंद्र मिश्रा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

रिपोर्ट – महताब अंसारी ,कोंच

Categorized in:

Politics,

Last Update: September 18, 2023