मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

कार से शराब लेकर आ रहा डोभी का धीरज बाइपास पर धराया, कई बोतल शराब बरामद

On: Friday, October 18, 2024 2:31 PM

रिपोर्ट – देवब्रत मंडल

घुघरीटांड बाईपास के पास से मद्य निषेध विभाग की टीम ने गया जिले के डोभी थानांतर्गत अमरूत के रहने वाले एक शराब माफिया को गिरफ्तार किया है। शराब कार से लाई जा रही थी।
मद्य निषेध विभाग के सहायक आयुक्त प्रियरंजन ने बताया कि गया शहर के विष्णुपद थाना क्षेत्र अंतर्गत घुघरीटांड बाईपास के पास विभाग की एक टीम ने धीरज कुमार को 54 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कार से शराब गया लाई जा रही है। इसके बाद टीम में रहे पदाधिकारी एवं बल के जवानों ने मारुति सुजुकी आल्टो कार को रुकवाया। जिसकी जांच की गई तो विभिन्न ब्रांड के 54 बोतल विदेशी शराब मिला। शराब एवं कार को जब्त कर लिया गया है। इस मामले गिरफ्तार शराब तस्कर धीरज कुमार को न्यायालय के समक्ष उपस्थापित कराया गया। धीरज डोभी थाना क्षेत्र के अमारूत का रहने वाला है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |